IND vs SA: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में दूसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने कमाल का प्रदर्शन किया. पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर का गुस्सा भी कैमरे में कैद हो गया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हेड कोच गौतम गंभीर को आया गुस्सा
दक्षिण अफ्रीका की पारी का 11वां ओवर टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह फेंकने आए. पहले 2 ओवर में महंगे साबित हुए अर्शदीप सिंह ने इस ओवर में 13 गेंद डाल दिया. इसमें से 7 वाइड गेंद थी. जब अर्शदीप सिंह लगातार वाइड गेंद डाल रहे थे, उस समय कैमरा जब गंभीर की ओर गया तो उन्हें बहुत ज्यादा गुस्से में देखा गया. हालांकि कैमरा आते ही उन्होंने अपने गुस्से को कंट्रोल कर लिया.
हालांकि तब तक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां पर इसको लेकर बहस भी शुरू हो गई है. कुछ फैंस का मानना है कि गंभीर ने गुस्सा अर्शदीप सिंह पर किया था. इसके लिए वो गंभीर को सुना रहे हैं. वहीं कुछ फैंस गौतम को डिफेंड करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने अंपायर पर गुस्सा किया था. हालांकि गंभीर के अलावा कोई भी नहीं बता सकता कि असल में उन्होंने किस पर गुस्सा किया था.
ये भी पढ़ें: W,W,W, W, W,W, W… अर्शदीप ने फेंका 13 गेंदों का ओवर, नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
बुरी तरह से फेल हो गई टीम इंडिया की गेंदबाजी
भारतीय तेज गेंदबाजों ने इस मुकाबले में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 13.50 की इकॉनमी रेट से 54 रन खर्च कर दिए. वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी 4 ओवरों में 11.20 की इकॉनमी रेट से 45 रन लुटाए हैं. हार्दिक पांड्या ने भी 3 ओवरों में बिना विकेट लिए 34 रन दिए हैं. इन तीनों स्टार गेंदबाजों के महंगे साबित होने के कारण ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 213 रन बना डाले.
ये भी पढ़ें: IPL में हुई PUBG और BGMI बनाने वाली Krafton की धमाकेदार एंट्री! राजस्थान रॉयल्स की मालिक बनने की है तैयारी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines