IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करना का अहम फैसला किया. इसके साथ ही कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव के बारे में भी बताया. टीम इंडिया को मैच से पहले 2 बड़े झटके लगे. जिसके कारण ही सुपरस्टार अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह इस मैच में मैदान पर नहीं है. इसके बारे में बीसीसीआई ने भी बड़ा अपडेट दिया है.
टीम इंडिया में हुए 2 बड़े बदलाव
टॉस जीतने के बाद प्लेइंग 11 में हुए 2 बड़े बदलावों के बारे में बताते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘हमने दो बदलाव किए हैं. अक्षर पटेल बीमार हैं, इसलिए वे नहीं खेल पाएंगे और जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से घर वापस गए हैं, जिसकी वजह से नहीं खेल पाएंगे.’ कप्तान सूर्यकुमार यादव के इस अपडेट के बाद बीसीसीआई ने भी इसको लेकर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि बुमराह वापस कब टीम ज्वाइन करेंगे ये अभी तक नहीं साफ है. ऐसे में उनको लेकर आगे की जानकारी बीसीसीआई बाद में शेयर करेगी.
जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा को प्लेइंग 11 में जगह मिली है. वहीं अक्षर पटेल की जगह कुलदीप यादव की एंट्री हुई हैं. टीम इंडिया हालांकि चाहेगी कि जल्द ही जसप्रीत बुमराह दोबारा टीम से जुड़ जाए. टी20 विश्व कप 2026 से पहले अब टीम इंडिया को सिर्फ 7 टी20 मैच और खेलने हैं. ऐसे में बुमराह को अगर गेम टाइम चाहिए, तो उन्हें इन मैचों में खेलना होगा.
ये भी पढ़ें: IND U19 vs PAK U19: नई टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंदा, 5 सालों के बाद मिली शानदार जीत
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया की प्लेइंग 11- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11- रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.
ये भी पढ़ें: फिर गरजा ईशान किशन का बल्ला, 210 के स्ट्राइक रेट से उड़ाए गेंदबाजों के परखच्चे, ठोकी तूफानी फिफ्टी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
26 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines