IND vs SA 2nd ODI Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाना है. केएल राहुल की कप्तानी में रांची में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा था. विराट कोहली ने अपने यादगार शतक से महफिल लूटी थी, तो गेंदबाजी में कुलदीप यादव का जादू सिर चढ़कर बोला था.
वहीं, रोहित शर्मा और हर्षित राणा ने भी जीत में अहम किरदार निभाया था. दूसरी ओर, हार के बाद साउथ अफ्रीका की निगाहें पलटवार करने पर होंगी. टीम के बल्लेबाजों ने भी अंत तक लड़ाई लड़ी थी, लेकिन गेंदबाजों ने दिल खोलकर रन लुटाए थे.
कैसी खेलेगी रायपुर की पिच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाना है. इस ग्राउंड पर बल्ले और गेंद दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. शुरुआत में पिच बल्लेबाजी के लिए बढ़िया रहती है और बॉल बल्ले पर काफी अच्छे से आती है. हालांकि, मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है वैसे-वैसे स्पिनर्स का रोल अहम होता चला जाता है. रायपुर का यह मैदान बहुत हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए नहीं जाता है. टी-20 फॉर्मेट में भी यहां सिर्फ एक बार ही 200 का आंकड़ा पार हो सका है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: Virat Kohli की यादगार पारी का दीवाना हुआ साउथ अफ्रीका का दिग्गज, तारीफ में कह डाली बड़ी बात
क्या कहते हैं आंकडे़?
रायपुर के इस मैदान ने अब तक सिर्फ एक ही वनडे मैच की मेजबानी की है. यह मुकाबला साल 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 108 रन बनाकर ढेर हो गई थी. भारतीय टीम ने 109 रनों के लक्ष्य को बेहद आसानी से सिर्फ 20.1 ओवर में हासिल कर लिया था. पहली पारी में औसतन स्कोर 108 रनों का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 111 रनों का रहा है.
भारत की प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव?
पहले वनडे में रुतुराज गायकवाड़ को नंबर चार पर आजमाया गया था, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. रुतुराज 14 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने थे. ऐसे में दूसरे एकदिवसीय मैच में टीम मैनेजमेंट रुतुराज की जगह पर ऋषभ पंत को आजमाने के बारे में सोच सकती है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर को सिर्फ 3 ओवर की गेंदबाजी करने का मौका मिल सका था. सुंदर बल्ले से भी सिर्फ 13 रन ही बना सके थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट सुंदर की जगह पर नीतीश रेड्डी को मौका देने के बारे में सोच सकता है.
संबंधित खबरें
युजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
1 hr agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
2 hrs agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
2 hrs agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
3 hrs agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
3 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
4 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
6 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
6 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
6 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines