Shahid Afridi Blunt Statement: एशिया कप 2025 के सुपर 4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया. सूर्या ब्रिगेड ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और इसी बीच हार्दिक पांड्या ने फखर जमान का विकेट लिया. विकेटकीपर संजू सैमसन ने कैच पकड़ा और ये काफी चर्चा का विषय बना. अब हार के बाद पाकिस्तानी दिग्गजों द्वारा अंपायर पर चीटिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं. अब पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी भी बौखला गए हैं और उन्होंने फखर को नॉटआउट बता दिया.
‘उन्हें IPL में भी अंपायरिंग करनी है’ – अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने एक टीवी शो के दौरान पाकिस्तान की भारत के खिलाफ हार पर बात की. इसी बीच उन्होंने फखर जमान के विकेट को लेकर अपना रिएक्शन दिया. वो साफ तौर पर पाक की लगातार दूसरी हार से बौखलाए हुए थे और उन्हें लग रहा था कि अंपायर भारत के पक्ष में थे. उन्होंने कहा, ‘उन्हें IPL में भी तो अंपायरिंग करनी है.’ अफरीदी को लग रहा है कि अंपायर ने IPL कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए ऐसा किया।
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद युसूफ ने शाहिद की बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘उन्होंने उतने ज्यादा एंगल चेक भी नहीं किए. फखर जमान ने तीन चौके लगाए थे और उन्होंने पहले ओवर में बुमराह को आसानी से हैंडल किया था. उनका विकेट भारत के लिए जरुरी था.’ बता दें कि शोएब अख्तर ने भी कुछ समय पहले इसी तरह का स्टेटमेंट देकर अंपायर पर चीटिंग का आरोप लगाया था. हालांकि, बाद में कुछ प्रूफ सामने आए, जिसमें क्लियर हो गया कि अंपायर की कोई गलती नहीं थी और संजू ने सही तरह से कैच लिया था.’
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, Rishabh Pant की वापसी में होगी देरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ होंगे चौंकाने वाले बदलाव!
भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मैच?
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक दो मैच हो चुके हैं. ग्रुप स्टेज के मैच का आयोजन 14 सितंबर को हुआ था, जिसमें भारत ने पूरी तरह डॉमिनेट किया और 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. दोनों ही टीमों ने बाद में सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया. 21 सितंबर 2025 को उनके बीच फिर से मैच हुआ और इसमें भी टीम इंडिया को जीत मिली. भारत और पाकिस्तान के बीच अभी एक और मैच संभव है. पाकिस्तान अगर अपने अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीत जाता है और भारत भी अपने अगले दो मैचों में से एक जीत जाता है, तो फाइनल में उनके बीच फिर मुकाबला हो सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘गन सेलिब्रेशन’ के बाद इरफान पठान का तीखा वार, पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जमकर फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines