Salman Ali Agha Injured IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में हैरान कर देने वाले नजारे सामने आ रहे हैं। सोमवार को रिजर्व डे के दिन भारतीय बल्लेबाजों ने 50 ओवर में 356 रन ठोक डाले। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के पसीने छूट गए। इस दौरान एक बल्लेबाज को चोट भी लग गई।
21वें ओवर में हो गए चोटिल
ये नजारा 21वें ओवर में देखने को मिला। रवींद्र जडेजा ने इस ओवर की आखिरी गेंद डाली तो स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज आगा सलमान ने इस पर स्वीप लगाने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनसे चूकी और सीधा आंख से जाकर टकरा गई। सलमान ने हेलमेट नहीं पहना था, ऐसे में उन्हें इस बॉल से गहरी चोट लग गई।
https://twitter.com/dexiewrites/status/1701274174927544327
इसके तुरंत बाद विकेट के पीछे खड़े केएल राहुल ने उन्हें संभाला। जैसे ही वे उन्हें देखने लगे आंख में से खून निकलने लग गया। इसके बाद तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया। फिजियो ने उन्हें ट्रीटमेंट दिया। इस दौरान मैच रुका रहा। हालांकि चोट कितनी बड़ी है, इसका पता मैच के बाद ही पता लग पाएगा।
कुलदीप यादव ने बनाया शिकार
इस चोट के बाद सलमान हेलमेट पहनकर खेलने लगे। हालांकि वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। उन्हें 24वें ओवर में कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। कुलदीप की गेंद पर स्वीप मारने के चक्कर में वे बीट हुए और बॉल उनके पैड्स से जा टकराई। इसके बाद रिव्यू लिया गया, जिसमें नजर आया कि बॉल विकेट को हिट कर रही थी। आखिरकार उन्हें 32 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। सलमान ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines