IND vs PAK: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच काफी चर्चा का विषय बना. भारतीय टीम ने काफी आसानी से 7 विकेट रहते पाक को पराजित कर दिया. इस मुकाबले को देखने के लिए हजारों दर्शक दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे थे. अब फैंस के बीच का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान टीम को हारता देख एक दर्शक बदल गया और उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी पहन ली. उन्होंने इसके बाद सेलिब्रेट भी किया और नाचने लग गए.
पाक को हारता देख फैन ने भारत की जर्सी पहनी
मैच के अंतिम कुछ समय का वीडियो सामने आ रहा है. जब पाकिस्तान की हार तय नजर आ रही थी, तो दर्शकों के बीच मौजूद पाक की जर्सी पहने एक फैन ने बड़ा कदम उठाया. उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पहन ली और कूद-कूदकर नाचने लग गए. ये देखकर आसपास मौजूद भारतीय फैंस बेहद खुश नजर आए और उन्होंने भी इस बात को सेलिब्रेट किया. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम की सरेआम ‘बेइज्जती’ से बौखलाए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, बोले- ये कलंक जिंदगी भर रहेगा
टीम इंडिया ने नहीं मिलाया पाक खिलाड़ियों से हाथ
सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था. मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी सीधा ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए. पाकिस्तानी प्लेयर्स से उन्होंने हाथ नहीं मिलाया और ये बताने का प्रयास किया कि वो सिर्फ अपने देश का नेतृत्व कर रहे थे. उन्हें पाक टीम या खिलाड़ियों से कोई लेना-देना नहीं है. सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस इस चीज की खूब तारीफ कर रहे हैं.
भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता मैच
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए. कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके. 20 ओवरों में पाक ने 9 विकेट गंवाते हुए 127 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और 13 गेंदों में 31 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. गिल और अभिषेक के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने जीत दिलाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई. 15.5 ओवरों में भारतीय टीम ने 7 विकेट रहते हुए लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, ये 3 चीजें नहीं सुधारी, तो दोबारा होंगे ‘शर्मिंदा’!
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
50 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines