Pakistan Team Record in Asia Cup: पाकिस्तान ने एशिया कप के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को श्रीलंका के पल्लेकेले में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान की टीम ने भारतीय बल्लेबाजों को 48.5 ओवर में 266 रन पर समेट दिया। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। इसके बाद ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की।
हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने वापसी करते हुए पूरे 10 विकेट चटका डाले। शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो वहीं नसीम शाह ने 8.5 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट निकाले। इसके साथ ही हारिस रऊफ ने 9 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसी के साथ पाकिस्तान ने एशिया कप के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
तेज गेंदबाजों के बूते पूरे 10 विकेट लेने वाली पहली टीम बनी पाकिस्तान
पाकिस्तान एशिया कप में सभी तेज गेंदबाजों के बूते पूरे 10 विकेट चटकाने वाली पहली टीम बन गई। ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम के तेज गेंदबाजों ने पूरे 10 विकेट चटकाए हों। हालांकि पाकिस्तान ने इस मैच में तीन स्पिन ऑलराउंडरों को मौका दिया, लेकिन शादाब खान, मोहम्मद नवाज और सलमान अली एक भी विकेट नहीं ले पाए।
बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच
मैच पर बारिश का साया रहा। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम बारिश के चलते बल्लेबाजी नहीं कर पाई और मैच रद्द कर दिया गया। इस तरह भारत-पाकिस्तान को एक-एक पॉइंट दे दिया गया। इस मैच के बाद पाकिस्तान ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जबकि भारत का अगला मुकाबला 4 सितंबर को नेपाल से होगा।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines