Mohsin Naqvi Big Hint: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 के सुपर 4 में मैच होने वाला है. इसके पहले पाकिस्तान ने अपनी दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दी है. वो लोगों के सवाल से बचते हुए नजर आ रहे हैं. नो हैंडशेक विवाद के बाद सभी लोग पाकिस्तान की सफाई सुनना चाहते हैं लेकिन उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस हो ही नहीं रही. इसी बीच PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी मीडिया के सवालों से बचते हुए नजर आए और उन्होंने इशारों-इशारों में संकेत दिए कि वो आगे बड़ा कदम उठाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखेंगे.
नो हैंडशेक विवाद कैसे हुआ शुरू?
भारत ने पाकिस्तान को 14 सितंबर को हराने के बाद हाथ नहीं मिलाया. बाद में पता चला कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने पाक कप्तान सलमान अली आगा को सूर्या से हाथ नहीं मिलाने का निर्देश दिया था. इसी वजह से PCB ने ICC को एंडी के खिलाफ शिकायत की और उन्हें टूर्नामेंट से हटाने की मांग की. उन्होंने ये भी कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वो एशिया कप से नाम वापस ले लेंगे. यूएई के खिलाफ 17 सितंबर को मैच के लिए पाक टीम मैदान पर नहीं आई. बाद में ICC से उनकी मीटिंग हुई. PCB का दावा है कि एंडी पाइक्रॉफ्ट ने टीम मैनेजर और कप्तान से माफी मांगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: इस ‘मास्टरप्लान’ के साथ जीत के सपने देख रहा पाकिस्तान, मैच से पहले उठाया बड़ा कदम
प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल करने पर मोहसिन ने क्या बोला?
ICC ने PCB को लेटर लिखा और बताया कि उन्होंने कई सारे नियमों का उल्लंघन किया है. PCB ने भारत के खिलाफ सुपर 4 के मैच से पहले अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को कैंसिल कर दिया. साफ तौर पर यहां उनसे नो हैंडशेक विवाद और ICC के साथ तनातनी को लेकर सवाल पूछे जाते. इसी वजह से उन्होंने कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया. PCB के चीफ मोहसिन नकवी ICC अकादमी में अपनी टीम के नेट सेशन में पहुंचे. जब वो बाहर आए, तो उन्होंने रिपोर्टर्स के सवालों को नजरअंदाज किया और कहा कि वो जल्द ही इस बारे में बात करेंगे. इससे नकवी ने संकेत दिए कि जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का कदम उठाया जाएगा और इसमें वो सभी सवालों के जवाब दे सकते हैं.
भारत एक बार फिर देगा पाक को मात?
आज भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होने वाला है. टीम इंडिया काफी मजबूत है और उन्हें हराना बहुत मुश्किल है. पाक फैंस और दिग्गज भी ये बात जानते हैं. टीम इंडिया का पलड़ा भारी है और 14 सितंबर को जिस तरह से सूर्या ब्रिगेड ने एकतरफा जीत दर्ज की थी, कुछ ऐसा ही यहां भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें:- ‘वो IPL खेलते हैं, हम तो…’, IND vs PAK मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का छलका दर्द, अपनी टीम को दिखाया आईना
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
16 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
35 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines