IND vs PAK, Hong Kong Sixes 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच आज हांगकांग सिक्सेस 2025 टूर्नामेंट में मैच होने वाला है. टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट का पहला मैच होने वाला है. पिछले संस्करण में टीम इंडिया का प्रदर्शन खास नहीं रहा था लेकिन उनसे बहुत उम्मीद होगी. आपको बता दें कि भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक करने वाले हैं. इस टूर्नामेंट में रॉबिन उथप्पा और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे लोकप्रिय खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे. कुछ ही घंटों में ये मैच शुरू हो जाएगा और फैंस को चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी. सवाल ये है कि यहां पर नो हैंडशेक विवाद जारी रहेगा, या नहीं.
भारत-पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला
हांगकांग सिक्सेस 2025 में आज यानी 7 नवंबर को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने आने वाली हैं. इस मुकाबले का आयोजन हांगकांग के टिन क्वॉन्ग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में होने वाला है. 90 के दशक में हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और इसके बाद कई बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ है. टीम इंडिया और पाकिस्तान का मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर 1:05 से शुरू हो जाएगा. इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 टीवी चैनल पर लाइव देख सकते हैं और ऑनलाइन फैनकोड पर इसे स्ट्रीम होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: शिवम दुबे पर बीच मैच क्यों गुस्सा हो गए सूर्या? कभी नहीं देखा होगा कप्तान का ये ‘रौद्र रूप’
भारत और पाकिस्तान का स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, स्टुअर्ट बिन्नी, भरत चिपली, अभिमन्यु मिथुन, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल.
पाकिस्तान का स्क्वाड: अब्बास अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, शाहिद अजीज, ख्वाजा मोहम्मद नफे, माज सदाकत, मोहम्मद शहजाद, साद मसूद.
जारी रहेगा नो हैंडशेक विवाद?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 से नो हैंडशेक विवाद शुरू हुआ था. टूर्नामेंट में तीन बार दोनों देशों के बीच मैच हुआ और उन्होंने आपस में हाथ नहीं मिलाया. ये विवाद काफी चर्चा का विषय बना और वुमेंस वर्ल्ड कप में भी दोनों देशों की खिलाड़ियों ने हैंडशेक नहीं किया. इसी वजह से देखना होगा कि हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दिनेश कार्तिक और अब्बास अफरीदी की टीमें हाथ मिलाती हैं, या नहीं.
ये भी पढ़ें:- डिफेंडिंग चैंपियन RCB की बढ़ी मुश्किलें, IPL 2026 में भुगतना होगा बड़ा हर्जाना, चिन्नास्वामी में नहीं होंगे मैच!
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines