Shreyas Iyer IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मुकाबला हमेशा दबाव से भरा होता है। दोनों ओर के खिलाड़ी हाई प्रैशर में रहते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों पर क्या गुजरती है। इसका अंदाजा चोट से वापसी करने वाले टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के बयान से लगाया जा सकता है। श्रेयस ने अपना आखिरी मैच 9 मार्च 2023 को खेला था। लंबे समय बाद उन्हें बड़े मुकाबले में जगह दी गई। मोहम्मद शमी की जगह टीम में श्रेयस को मौका दिया गया। हालांकि वह 9 गेंदों में 2 चौके ठोक महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले श्रेयस ने अपनी वापसी पर बात की थी।
कल रात सो नहीं सका
उन्होंने कहा- ”मैंने एशिया कप खेलने के बारे में कभी नहीं सोचा था। हालांकि मेरी रिकवरी धीमी रही। सिलेक्शन से करीब एक हफ्ते पहले मैंने फिटनेस टेस्ट पास किया। इससे मुझे बेहद खुशी हुई। श्रेयस ने आगे बड़े मैच पर बात करते हुए कहा- मैं कल रात घबरा रहा था। मैं सो भी नहीं सका। मैं पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए एक्साइटेड था। ईमानदारी से कहूं तो यह एक शानदार एहसास है। पाकिस्तान इस समय नंबर-1 टीम है।”
https://twitter.com/BCCI/status/1697898703020044547
पेस अटैक के सामने खेलने पर एक्साइटेड
श्रेयस ने आगे कहा- हमें इस टीम का हिस्सा बनने, राहुल द्रविड़ सर के साथ कोचिंग और रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने का मौका मिला है। ड्रेसिंग रूम में खूब उत्साह है। श्रेयस ने पाकिस्तान के पेस अटैक के सामने खेलने पर एक्साइटमेंट दिखाया। उन्होंने कहा- शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह के खिलाफ खेलने में खुशी हो रही है। मेरी योजना गेंद को देखने और स्थिति के अनुसार खेलने की है। बता दें कि श्रेयस अय्यर पिछले दिनों पीठ की चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर थे। उन्हें बार-बार ये चोट परेशान कर रही थी।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines