Gautam Gambhir Commentary IND vs PAK: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। गंभीर 2011 वर्ल्ड कप की जीत के बहाने एमएस धोनी को क्रेडिट देने पर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। वे कई बार कह चुके हैं कि किसी एक की वजह से टीम नहीं जीतती। इसके लिए किसी एक को क्रेडिट देना सही नहीं है। गंभीर ने एशिया कप के तहत इंडिया-पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर स्टार क्रिकेटर्स पर निशाना साधा।
”अहम में ये वहम पाल रखा है, सारा कारवां मैंने ही संभाल रखा है”
कमेंट्री में बैठे गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के मुश्किल समय में ईशान किशन के योगदान की तारीफ की। उन्होंने ईशान के बहाने निशाना साधते हुए शायराना अंदाज में कहा- ”अहम में ये वहम पाल रखा है’, सारा कारवां मैंने ही संभाल रखा है। किसी भी जीत में पूरी टीम का ही कॉन्ट्रीब्यूशन होता है।” गंभीर के इस बयान को मौजूदा स्टार क्रिकेटर्स और एमएस धोनी जैसे पूर्व कप्तानों से जोड़कर देखा जा रहा है।
मैंने नहीं हरभजन ने जिताया मैच
गंभीर ने इसके बाद कमेंट्री में दांबुला में पाकिस्तान के खिलाफ 2010 में खेले गए मैच के बारे में जिक्र किया। उन्होंने कहा ये मैच मैंने नहीं बल्कि हरभजन सिंह ने जिताया था। जो आखिरी रन बनाता है वही जिताता है। साझेदारी भले ही धोनी और मेरे बीच हुई थी, लेकिन भज्जी का योगदान कम लाइट की मुश्किल परिस्थितियों में बेहतरीन था। बता दें कि हरभजन सिंह ने इस मैच में 11 गेंदों में 2 छक्के ठोक नाबाद 15 रन जड़े थे। 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर भज्जी ने मोहम्मद आमिर की गेंद पर छक्का ठोक टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से जीत दिलाई थी। गंभीर ने 83 और धोनी ने 56 रन जड़े थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच शानदार पार्टनरशिप हुई थी।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1697956058038501751
पहले भी साध चुके हैं निशाना
बता दें कि गौतम गंभीर ने हाल ही एक इंटरव्यू में 2007 और 2011 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह का अहम योगदान बताया था। उन्होंने कहा- इसमें युवराज सिंह का सबसे बड़ा हाथ था। मेरा मानना है कि युवराज सिंह ने टीम इंडिया को दोनों वर्ल्ड कप जिताए हैं। इससे पहले उन्होंने ये भी कहा था कि 2 विकेट लेने वाले जहीर खान का भी उतना ही योगदान था। गंभीर ने ये भी कहा था कि हमारा देश टीम के बजाय स्टार क्रिकेटर को ज्यादा तवज्जो देता है।
संबंधित खबरें
चार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
1 hr agoप्रज्ञान ओझा को चीफ सिलेक्टर बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी? जानें सालाना कमाई
1 hr agoWPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
2 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार आगाज, पहले दिन जीते 11 मेडल
3 hrs agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
3 hrs agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
4 hrs agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
4 hrs agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
5 hrs agoप्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines