IND vs PAK: भारत ने एशिया कप के छठे मैच में पाकिस्तान को करारी हार थमाई. मैच में पूरी तरह से टीम इंडिया ने डॉमिनेट किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की. मैच के बाद भारतीय टीम के प्लेयर्स सीधा ड्रेसिंग रूम में चले गए और पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया. ये काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना है और अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने अपनी टीम की सरेआम बेइज्जती होने पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि हाथ नहीं मिलाने पाने का कलंक हमेशा रहेगा.
टीम की बेइज्जती पर बौखलाए पाकिस्तानी दिग्गज
टीओआई से बात करते हुए पूर्व पाक कप्तान राशिद लतीफ ने कहा, ‘युद्ध पहले भी हुए हैं लेकिन हमने हमेशा हाथ मिलाया है. ये चीजें जिंदगी भर के लिए कलंक बनकर रहेंगी.’ लतीफ ने कहा कि वो अपने-अपने देश का नेतृत्व करते हैं और उन्हें नहीं लगता कि हाथ नहीं मिलाना सही था. पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी ने ये भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर खुद का विचार रखना सही है लेकिन जब आप मैदान पर आते हैं, तो सही तरह से खेलना चाहिए.
ये भी पढ़ें:- T20 Asia Cup में कुलदीप यादव ने वो कर दिखाया, जो इतिहास बन गया, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर
पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदारों को पकड़ने की उठाई मांग
राशिद लतीफ ने बातचीत के दौरान कहा, ‘अगर पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले में शामिल था, तो जिम्मेदारों को पकड़िए. भारत को जंग ही कर लेना था और पीछे नहीं हटना था. मैदान पर जो हुआ, वो ठीक नहीं था.’ राशिद को ये चीज पसंद नहीं आई और उन्हें लगता है कि टीम इंडिया ने गलत प्रभाव छोड़ा है.
हेड कोच माइक हैसन ने हैंडशेक नहीं होने पर क्या बोला?
मैच के बाद पाकिस्तान टीम के हेड कोच माइक हैसन का भी बयान आया. उन्होंने बताया कि टीम के प्लेयर्स भारतीय खिलाड़ियों से मैच के बाद हाथ मिलाना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. हैसन को ये बात पसंद नहीं आई और उनके हिसाब से ये गलत बात थी. आपको बता दें कि मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा भी नजर नहीं आए.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, ये 3 चीजें नहीं सुधारी, तो दोबारा होंगे ‘शर्मिंदा’!
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
52 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines