IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैडं के बीच रांची में पहला टी20 खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया 177 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है। भारत को शुरुआत में ही 3 झटके लग चुके हैं। लेकिन क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला है। सूर्या 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ आग उगलती गेंद पर स्क्वायर लेग के ऊपर से तूफानी छक्का ठोका। इस छक्के पर फैंस ने तालियां पीट दीं और वह झूम उठे। वहीं गेंदबाज Lockie Ferguson हैरान रह गए।
और पढ़िए – बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 1 फरवरी को भारत पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम, यहां देखें पूरा शेड्यूल
सूर्या ने इस तरह लगाया तूफानी छक्का
दरअसल, Lockie Ferguson न्यूजीलैंड की तरफ से पारी का पांचवा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने तेज रफ्तार से डाली थी, जिस पर सूर्या थोड़ा ऑफ स्टंप पर गए और गेंद को फाइन लेग की दिशा में भेज दिया। इस शॉट में शानदार टाइमिंग दिखी। फिलहाल टीम इंडिया ने 9 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं।
कॉन्वे और डेरिल मिशेल ने खेली शानदार पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 176 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के लिए फिन ऐलेन 35, डेवोन कॉन्वे 52 और अंत में डेरिल मिशेल ने 59 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं टीम इंडिया के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।
https://twitter.com/AyushRaGenius/status/1619001754208849921?s=20&t=WHqI8CqBAzIshTW0H1HxkA
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर
भारत (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines