IND vs NZ Ist T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में पहला वनडे खेला जाना है। इस मैच में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास इतिहास रचने का मौका है। कल यानी 27 जनवरी को पहला टी20 मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को खेलने का मौका मिलता है तो वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 1 विकेट झटक लेते हैं तो वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे। इसके साथ ही वह टीम इंडिया के कई दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे।
भुवनेश्वर को पीछे छोड़ सकते हैं चहल!
टीम इंडिया के लिए टी20 में फिलहाल सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने कुल 90 विकेट झटके हैं, जबकि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के नाम भी टी20 इंटरनेशनल में कुल 90 विकेट दर्ज हैं। 1 विकेट लेते ही वह बी कुमार को पीछे छोड़ देंगे।
और पढ़िए – ‘रांची में ईशान भी कहेगा…,’ रोहित शर्मा ने रजत पाटीदार पर दिया बड़ा बयान
चहल बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड
इतना ही नहीं अगर चहल 2 विकेट हासिल करने में कामयाब होते हैं तो वह
भारत की तरफ से टी20 में 300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बन सकते हैं, इसमें सभी टी20 मैच शामिल हैं। उन्होंने टी20 के 263 मैचों में अब तक कुल 298 विकेट लिए हैं।
टीम इंडिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
युजवेंद्र चहल- 90
भुवनेश्वर कुमार- 90
आर अश्विन- 72
जसप्रीत बुमराह- 70
हार्दिक पांड्या- 64
और पढ़िए – पृथ्वी शॉ का पत्ता कटना तय? हार्दिक पांड्या के इस बयान से मिला बड़ा हिंट
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टिम साउदी- 134
शाकिब अल हसन- 128
राशिद खान- 122
इश सोढ़ी-111
लासिथ मलिंगा- 107
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
16 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines