IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी 20 मैच नेपियर में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साऊदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कीवी टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाज करने उतरे ग्लेन फिलिप्स ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 बॉल का सामना किया और 163 के स्ट्राइक रेट से 54 रन बनाए। उनका विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया।
दरअसल, अपनी पारी में ग्लेन फिलिप्स ने 5 चौके और 3 छक्के ठोके। इस दौरान उन्होंने युवजेंद्र चहल को एक तूफानी छक्का लगाया। टीम इंडिया के लिए चहल 13वां ओवर लेकर आए थे, इस ओवर की पहली ही गेंद पर फिलिप्स ने घुटना टेका और गेंद को हवा यात्रा पर भेज दिया। बल्ले और गेंद का कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि गेंद सीधे दर्शकों के पास जा गिरी। ये छक्का देखकर चहल भी हैरान रह गए।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2024 के फॉर्मेट में हुआ बड़ा बदलाव, फाइनल तक पहुंचने की राह होगी मुश्किल
पिछले मैच का लिया बदला
धाकड़ बल्लेबाज फिलिप्स ने युजवेंद्र चहल से पिछले मैच का बदला ले लिया। दरअसल, फिलिप्स इस तरह का शॉट खेलते हुए बोल्ड हो गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने जानबूझकर उसी तरह का शॉट खेला, जिस पर वह बोल्ड हो गए। इस तरह उन्होंने चहल से बदला ले लिया।
भारत vs न्यूजीलैंड: कौन किस पर भारी?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 12 मैच जीते हैं, वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 9 ही मैच जीत पाई है। इसके अलावा एक मैच बारिश की वजह से रद्द भी हो गया है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड की लाइव स्ट्रीमिंग यहां देखें ?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसले लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी हैं।
भारत और न्यूजीलैंड का मैच फ्री में कैसे देखें?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: Glen Phillips ने घुटना टेका और ठोक डाला खतरनाक छक्का…हैरान रह गए चहल
भारत (प्लेइंग इलेवन)
ईशान किशन, ऋषभ पंत (wk), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या (c), दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), लॉकी फर्ग्यूसन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines