IND vs NZ Pitch Report: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला जाना है. वनडे सीरीज में मिली हार के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम जोरदार प्रदर्शन करना चाहेगी. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी.
वहीं, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे बल्ले और गेंद दोनों से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह कीवी बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हुए नजर आएंगे. दूसरी ओर, वनडे में धांसू प्रदर्शन करने के बाद न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी.
कैसी खेलती है नागपुर की पिच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. नागपुर के इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. पिच पर काफी अच्छा उछाल देखने को मिलता है, जिसके चलते इस ग्राउंड पर खूब चौके-छक्कों की बारिश होती है. गेंदबाजों के लिए यहां रनों पर लगाम लगाना काफी मुश्किल काम होता है. यानी सीरीज के ओपनिंग मुकाबले में ही आपको खूब चौके-छक्के लगते हुए दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: T20 में शतक लगाने वाले 5 सबसे उम्रदराज बल्लेबाज, लिस्ट में डेविड वॉर्नर का भी जुड़ा नाम
क्या कहते हैं आंकड़े?
नागपुर के इस मैदान ने अब तक कु 12 टी-20 मैचों की मेजबानी की है, जिसमें से 8 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने मैदान मारा है. वहीं, सिर्फ 4 मैचों में ही रनों का पीछा करने वाली टीम को जीत नसीब हो सकी है. इस मैदान पर पहली पारी का एवरेज स्कोर 146 रन रहा है, जबकि दूसरी इनिंग का औसतन स्कोर 125 रन है. इस ग्राउंड पर श्रीलंका ने भारत के खिलाफ खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 215 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जो इस ग्राउंड का हाईएस्ट स्कोर भी है.
ईशान-रिंकू को बैठना होगा बाहर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में ईशान किशन और रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है. नागपुर में होने वाले पहले टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे. नंबर तीन पर श्रेयस अय्यर या फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.
वहीं, हार्दिक पांड्या के ऊपर मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी होगी, जबकि शिवम दुबे और अक्षर पटेल फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. घरेलू क्रिकेट में लगातार धांसू प्रदर्शन करने के बावजूद शुरुआती मैचों में ईशान को संजू के ऊपर तरजीह मिलने के चांस काफी कम हैं. वहीं, शिवम की हालिया फॉर्म को देखते हुए रिंकू को मौका मिलने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
15 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
22 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
41 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines