IND vs NZ 1st ODI Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी (रविवार) से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाना है. भारतीय फैन्स एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे. वहीं, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी से टीम इंडिया की प्लेइंग 11 और भी दमदार नजर आ रही है. दूसरी ओर, कीवी टीम की निगाहें भी सीरीज का आगाज जीत के साथ करने पर होंगी.
कैसा खेलेगी वडोदरा की पिच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच वडोदरा के नए-नवेले स्टेडियम कोटंबी में खेला जाना है. अभी तक इस ग्राउंड पर सिर्फ एक ही इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है और वो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खेला था. इस मैच में पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों के फेवर में नजर आई थी.
ये भी पढ़ें: 4,4,6,6,6,6… पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 366 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों का किया हाल बेहाल!
पिच में अच्छा बाउंस देखने को मिला था और गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आ रही थी. यानी आप एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी उम्मीद कर सकते हैं. हालांकि, शुरुआत में पिच से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है.
गिल-अय्यर करेंगे कमबैक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंजरी की वजह से वनडे सीरीज मिस करने वाले कप्तान शुभमन गिल फिट होकर लौट आए हैं. गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे. नंबर तीन की जिम्मेदारी विराट कोहली के कंधों पर होगी. वहीं, चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर खेलते हुए दिखाई देंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंजर्ड हुए अय्यर अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और विजय हजारे में बल्ले से धमाल मचाकर इस सीरीज में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.
पंत को बैठना होगा बाहर?
ऋषभ पंत को भले ही स्क्वॉड में रखा गया हो, लेकिन पहले वनडे में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिल पाना काफी मुश्किल नजर आता है. विकेटकीपर के तौर पर टीम मैनेजमेंट केएल राहुल के साथ जाने का फैसला कर सकती है. राहुल नंबर पांच पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में नंबर छह की जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा के पास रखेगी. नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर में से किसी एक को मौका मिल सकता है.
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
7 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
33 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines