IND vs ENG: उभरते हुए सितारे शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट मैच में बल्ले से कमाल कर दिया है। गिल ने इस मुकाबले में विराट कोहली और सुनील गावस्कर के कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। गिल की शानदार बल्लेबाजी के कारण ही मुकाबला टीम इंडिया के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच कप्तान शुभमन गिल के इस कारनामे से दिग्गज सुनील गावस्कर बेहद खुश हो गए हैं। दूसरे टेस्ट मैच में शुभमन का अलग अंदाज नजर आ रहा है।
शुभमन से खुश हुए सुनील गावस्कर
अपनी बल्लेबाजी से तो शुभमन गिल ने कमाल किया ही है, लेकिन इसके साथ ही कप्तानी में भी धमाल मचाया है। बर्मिंघम टेस्ट के आखिरी दिन लंच के बाद दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी गिल की फील्ड प्लेसमेंट की लेकर जमकर तारीफ की थी। पहले टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल मैदान पर खोए-खोए नजर आए, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में ऐसा नहीं हुआ है। गिल ने इस मुकाबले में बेहद आक्रामक कप्तानी की है। गेंदबाजी में नियमित तौर पर बदलाव किया है। वहीं फील्ड प्लेसमेंट में भी नयापन देखने को मिला है। जिसके कारण ही टीम इंडिया मुकाबले में फिलहाल बेहतर स्थिति में नजर आ रही है।
सिराज-आकाशदीप ने दिया है कप्तान का साथ
कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में जब आकाशदीप को मौका दिया, तो सभी ने उनकी जमकर आलोचना की। हालांकि वो फैसला अब सही साबित हो गया। आकाशदीप ने पहली पारी में 4 विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में भी अब तक 4 विकेट झटक चुके हैं। आकाशदीप का साथ मोहम्मद सिराज ने भी किया है। सिराज ने पहली पारी में 6 विकेट झटके तो वहीं दूसरी पारी में भी 1 विकेट अपने नाम किया है। गेंदबाजों का साथ मिलने के कारण गिल की कप्तानी में और भी निखार आया है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘मैं लालची नहीं हूं..’ हैरी ब्रूक को उपकप्तान ऋषभ पंत ने दिया करारा जवाब, बोलती हुई बंद
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
44 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
51 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines