IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम भले ही हार गई हो, लेकिन अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सभी का दिल जीत लिया है। जडेजा ने अंत तक खड़े रहकर टीम इंडिया की उम्मीदें भी जिंदा रखी थी। 61 रन बनाकर रवींद्र जडेजा एक छोर पर खड़े ही रह गए। 22 रनों से मिली इस हार के बाद भी जडेजा ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो चुके रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी है।
रवींद्र जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में रवींद्र जडेजा बल्ले से तहलका मचा रहे हैं। उन्होंने लगातार 4 पारियों में 50+ स्कोर बनाया है। ऐसा करने वाले वो तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लिश सरजमीं पर लगातार 5 पारियों में 50+ स्कोर सौरव गांगुली ने बनाया है। वहीं ऋषभ पंत ने भी ये कारनामा किया हुआ है। पंत ने भी लगातार 4 पारियों में 50+ स्कोर बनाया है। इसके अलावा जडेजा ने 93 सालों का रिकॉर्ड दोहरा दिया है। इससे पहले वीनू मांकड़ ने 1932 में लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पचासा जड़ा है। अब जडेजा ने इस रिकॉर्ड को दोहरा दिया है।
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए जडेजा
इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 4 खिलाड़ियों ने ही 7 हजार रन और 600 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें रवींद्र जडेजा के अलावा कपिल देव, शॉन पोलक और शाकिब अल हसन का नाम शामिल है। जडेजा का अगला लक्ष्य अब 8 हजार रन पूरे करना है। इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 हजार और 600 विकेट सिर्फ शाकिब अल हसन के नाम दर्ज है। जडेजा इस लिस्ट में भी एंट्री करना चाहेंगे। जिस अंदाज में फिलहाल जडेजा खेल रहे हैं, वो अगले 2 मैचों में भी बड़ा स्कोर बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: WI vs AUS: मिचेल स्टार्क ने अपने 100वें टेस्ट में मचाया तहलका, जमैका में लगा दी रिकॉर्ड की लाइन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में हो सकती है इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री, रजत पाटीदार का नाम भी शामिल
22 secs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines