IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम के 387 रनों पर सिमटने के बाद भारतीय टीम भी इसी स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम को तीसरे दिन के खेल के अंत में 2 ओवर खेलने का समय मिला, लेकिन जैक क्रॉली को चोट लगने की वजह से सिर्फ 1 ओवर ही खेला जा सका। भारतीय खिलाड़ी क्रॉली पर एक्टिंग करने का आरोप लगा रहे थे। अब इंग्लिश टीम के तेज गेंदबाजी सलाहकार टिम साउदी ने पलटकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर ही आरोप लगा दिया है।
टिम साउदी का चौंकाने वाला बयान
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के 6 मिनट पहले इंग्लिश टीम बल्लेबाजी करने आई। जहां पर जैक क्रॉली ने स्ट्राइक लिया। क्रॉली ने 2 बार बुमराह को गेंद फेंकने से पहले रोका। जिसके बाद पांचवी गेंद पर चोट लग गई। ऐसे में 6 मिनट एक ओवर में ही निकल गया। जिससे भारतीय खिलाड़ी और कप्तान खुश नहीं थे। भारतीय खिलाड़ियों ने क्रॉली पर ‘बेईमानी’ का आरोप लगाया। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम के तेज गेंदबाजी सलाहकार टिम साउदी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वे (भारतीय) किस बात की शिकायत कर रहे थे, जब शुभमन हर समय मालिश के लिए लेटे रहते थे।’
लास्ट ओवर को लेकर भी बोले साउथी
खेल खत्म होने के बाद हर जगह जैक क्रॉली और शुभमन गिल के बीच हुई बहस के बारे में ही चर्चा हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यही मुद्दा छाया रहा। जिसके बारे में टिम साउदी ने कहा, ‘यह खेल का हिस्सा है, दिन खत्म करने का यह एक रोमांचक तरीका है। यह एक शानदार सीरीज रही है, दोनों टीमों ने अच्छी भावना से अच्छा क्रिकेट खेला। आज दोनों टीमों में अच्छी ऊर्जा थी। पुराने ज़माने के दिन याद आ गए। अगले दो दिनों में कुछ धमाकेदार प्रदर्शन होना चाहिए।’
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 7 पारियों में 6 बार बिना खाता खोले आउट हुआ है ये भारतीय खिलाड़ी, लॉर्ड्स में भी नहीं आए रन
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
24 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
35 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines