IND vs ENG: दिग्गज ब्रैंडन मैकुलम ने जब इंग्लैंड टीम की टेस्ट क्रिकेट में कोचिंग संभाली तो कप्तानी में भी बेन स्टोक्स का डेब्यू हुआ। इन दोनों ने ही मिलकर नए अंदाज में खेलने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट में भी वनडे की तरह खेलना स्टार्ट कर दिया। जिसे क्रिकेट पंडितों ने बैजबॉल नाम दे दिया। बर्मिंघम टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बैजबॉल की हवा निकल गई। जिसके कारण मुकाबले के आखिरी दिन फैंस को बड़ा गुस्सा आया और वो खिलाड़ियों को ट्रोल करने लगे।
फैंस को बर्मिंघम टेस्ट मैच के दौरान आया गुस्सा
बर्मिंघम टेस्ट मैच में अगर एक सेशन को छोड़ दें तो पूरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम मुकाबले में बहुत पीछे नजर आई है। पहली पारी में 180 रनों की लीड खाने की वजह से चौथी पारी में इंग्लिश टीम को 608 रनों के लक्ष्य का पीछा करना पड़ रहा है। बैजबॉल के आने के बाद से इंग्लिश टीम हर परिस्थिति में मुकाबला जीतने के लिए खेलती हुई नजर आती है। हालांकि ऐसा बर्मिंघम में देखने को नहीं मिल रहा है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों का अंदाज बिल्कुल बदला हुआ नजर आ रहा है। जिसके कारण ही स्टेडियम में बैठे फैंस को गुस्सा आ गया और वो बोरिंग-बोरिंग चिल्लाने लगे।
जीत की ओर बढ़ रही है टीम इंडिया
पहली पारी में टीम इंडिया ने 587 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 407 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। 180 रनों की लीड हासिल करने वाले टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 427 रन बनाए और पारी घोषित की। जिसके कारण ही इंग्लिश टीम को जीत के लिए 608 रनों का लक्ष्य मिला। जिसके जवाब में इंग्लिश टीम खबर लिखे जाने तक 226 रनों पर 8 विकेट गंवा चुकी है। टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज करने से अब सिर्फ 2 विकेट दूर है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: बल्लेबाजी नहीं गिल के इस कारनामे के फैन हुए सुनील गावस्कर, शुभमन का दिखा अलग अंदाज
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
56 mins agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines