IND vs ENG T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप अब सेमीफाइनल स्टेज पर पहुंच गया है और गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाने वाला है। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने प्रेक्टिस शुरू कर दी हैं। वहीं इसी दौरान खिलाड़ियों द्वारा मीडिया को इंटरव्यू भी दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने प्रेस कांफ्रेंस की और रोहित शर्मा की कप्तानी की खूब तारीफ की वहीं रविचंद्रन अश्विन को भी चतुर बताया।
‘रोहित शर्मा एक शानदार कप्तान हैं’- जोस बटलर
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने रोहित शर्मा की प्रशंसा की है। बटलर ने कहा कि आईपीएल में रोहित की टीम के साथ खेलने के दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान को बेहद चतुर पाया।बटलर ने कहा,”भारत एक शानदार टीम हैं और रोहित शर्मा एक शानदार कप्तान हैं, जिन्होंने मुझे लगता है कि उन्हें अधिक पॉजिटिव और अधिक फ्रीडम के साथ खेलने के लिए कहा है। मैं उस अपनी आईपीएल जर्नी में थोड़ा छोटा था, लेकिन मुझे लगा कि वह बहुत अच्छा था, अच्छे निर्णय लेते हैं लेकिन हमेशा स्पष्ट नहीं होते हैं।”
रविचंद्रन अश्विन की करी तारीफ
वहीं इस प्रेस कांफ्रेंस में जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स में अपने टीम मेट रविचंद्रन अश्विन की भी तारीफ की और नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट पर भी चर्चा की। बटलर ने कहा कि भारतीय स्पिनर खेल के बारे में गहराई से सोचते हैं। बटलर ने कहा कि विकेट के उस तरीके पर हम सभी के अलग-अलग विचार हैं, लेकिन यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जिसे वह निष्पक्ष खेल के रूप में देखते हैं। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इस तरह आउट न हों और यह बल्लेबाजों की जिम्मेदारी है। अगर हम क्रीज पर हैं तो ऐसा नहीं हो सकता उन्होंने ये भी कहा कि ‘वह एक शानदार खिलाड़ी, कुशल, वास्तव में जिज्ञासु, भयंकर प्रतियोगी और खेल के बारे में एक गहन विचारक हैं।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines