IND vs ENG: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी खत्म होने के बाद अब आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है। जिसमें बड़े-बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। भारतीय सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह अभी भी नंबर 1 पर नजर आ रहे हैं। वहीं इंग्लैंड के गस एटकिंसन को भी बड़ा फायदा हुआ है। इस नई रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा केनिंग्टन ओवल टेस्ट के हीरो मोहम्मद सिराज को हुआ है। वहीं सुपरस्टार रवींद्र जडेजा को नई टेस्ट रैंकिंग में बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
मोहम्मद सिराज को आईसीसी रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने केनिंग्टन ओवल टेस्ट में कुल 9 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके कारण ही टीम इंडिया को शानदार जीत मिली थी। नई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मोहम्मद सिराज को अब 12 स्थान का फायदा मिला है। सिराज अब सीधे 27वें स्थान ने नंबर 15 पर पहुंच गए हैं। वहीं रवींद्र जडेजा को 3 स्थान का नुकसान हुआ है। जिसके कारण ही वो अब 14वें स्थान ने नंबर 17 पर नजर आ रहे हैं। 2 नंबर के फायदे के साथ इंग्लैंड के गस एटकिंसन अब नंबर 11 पर नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छा किया था, जिसके कारण ही वो अब नंबर 4 पर नजर आ रहे हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा को भी हुआ बड़ा फायदा
नई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी 25 स्थान का फायदा पहुंचा है। जिसके कारण ही अब वो 59वें नंबर पर नजर आ रहे हैं। वहीं 6 स्थान के नुकसान के साथ अब तेज गेंदबाज आकाशदीप नंबर 57 पर नजर आ रहे हैं। स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी 6 स्थान का नुकसान हुआ है। जिसके कारण ही वो नंबर 52 पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के जोश टंग 14 स्थान के फायदे के साथ 46वें नंबर पर नजर आ रहे हैं। पूरी सीरीज में आराम करने वाले कुलदीप यादव 28वें स्थान पर बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: मैनचेस्टर के बाद Rishabh Pant ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, इस लड़की की बदल दी जिंदगी!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines