IND vs ENG: लीड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़कर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हालांकि वो रिकॉर्ड लंबे समय तक उनके नाम नहीं रह सका। बर्मिंघम टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करके बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं ऋषभ पंत को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि जैमी स्मिथ की पारी इंग्लिश टीम के काम नहीं आ सकी।
जैमी स्मिथ ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने पहली पारी में नाबाद 184 रनों की पारी खेली। जैमी की पारी के साथ ही इंग्लिश टीम फॉलोऑन बचाने में सफल हुई थी। पहली पारी के कमाल के बाद स्मिथ ने दूसरी पारी में 88 रनों की पारी खेली। हालांकि इन दोनों पारियों के बावजूद भी इंग्लिश टीम मुकाबले में बहुत पीछे रही। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 8 छक्के जड़े। वहीं इस दौरान 30 चौके भी जड़े। भारतीय गेंदबाजों के पास इस खिलाड़ी का कोई जवाब नहीं था। जिसके कारण ही जैमी स्मिथ के नाम बड़ा रिकॉर्ड हो गया। इंग्लिश सरजमीं पर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब स्मिथ के नाम दर्ज हो गया है।
ऋषभ पंत का टूट गया रिकॉर्ड
लीड्स टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़कर ऋषभ पंत ने 252 रन बनाए थे। वहीं इस मुकाबले में जैमी स्मिथ ने 272 रन बनाए हैं। हालांकि इस मामले में नंबर 1 पर एंडी फ्लावर मौजूद हैं। जिन्होंने साल 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 341 रन बनाए थे। हालांकि इन मुकाबलों में विपक्षी टीम को ही ज्यादा फायदा हुआ है। इस सीरीज में अब तक जैमी स्मिथ इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर ही नजर आए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: निकल गई इंग्लैंड के बैजबॉल की हवा, बर्मिंघम टेस्ट मैच देखकर क्यों फैंस को आया गुस्सा?
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
6 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
48 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines