IND vs ENG: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का आज सेमीफाइन खेला जाना है। यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने मजबूत न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की है, जबकि आज भारत-इंग्लैंड में से एक टीम फाइनल में जाएगी। इस खबर में हम आफको एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड की पिच और वहां के मौसम का हाल बता रहे हैं।
एडिलेड के मौसम का हाल
ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग के अनुसार, एडिलेड में गुरुवार यानी आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। हालांकि मैच शाम को होगा और उस वक्त बारिश के आसार नहीं हैं। इसका मतलब है कि मैच पूरा होने के चांस ज्यादा हैं।
अभी पढ़ें – IND vs ENG: सेमीफाइनल में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नज़र, अगर चल गए तो फाइनल का टिकट पक्का
एडिलेड की पिच
एडिलेड की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। इस विकेट पर चेज करना थोड़ा मुश्किल होता है। लिहाजा, जो कप्तान टॉस जीतेगा वो संभवत: पहले बैटिंग का फैसला कर सकता है।
रोहित शर्मा पूरी तरह फिट
सेमीफाइनल से दो दिन पहले रोहित शर्मा नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए अपना दाहिना हाथ चोटिल कर बैठे थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हो गए हैं। उन्होंने खुद पुष्टि करते हुए कहा कि वह मामूली चोट थी। वह सेमीफाइनल मैच के लिए फिट हैं।
टीम इंडिया की संभावित एकादश
रोहित शर्मा (कप्तान) केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/ ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी
अभी पढ़ें – IND vs ENG: एडिलेड में बल्ले से आग बरसाते हैं Virat Kohli, आंकड़े देख अंग्रेजों में भी खौफ!
इंग्लैंड की संभावित एकादश
एलेक्स हेल्स, जोस बटलर (विकेटकीपर और कप्तान), बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, फिल साल्ट, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड/डेविड विली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
1 min agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
9 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
28 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
50 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines