India vs England 5 Test Match Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट क्रिकेट का महासंग्राम शुरू होगा। दोनों टीमें पांच मैचों की सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज के लिए सोमवार को इंग्लैंड ने अपना स्क्वॉड घोषित कर दिया है। इस टीम में टीम के धाकड़ कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी हुई है। वहीं तीन नए खिलाड़ियों को टीम में एंट्री मिली है। इस सीरीज का आईपीएल 2024 से ठीक पहले समापन होगा। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भी यह भारत की आखिरी सीरीज मानी जा रही है।
3 अनकैप्ट खिलाड़ी शामिल
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को इस दौरे के लिए अपनी टीम में मौका दिया है। इसमें से गस एटकिन्सन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट खेला है। लेकिन शोएब बशीर और टॉम हार्टली को पहली बार इस बड़े दौरे के लिए टीम में जगह मिली है। वहीं हाल ही में घुटने की सर्जरी करवाने के बाद बेन स्टोक्स का नाम इस लिस्ट में देख इंग्लिश क्रिकेट फैंस ने राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़ें- World Cup 2024 Schedule: ICC ने जारी किया शेड्यूल, कब टीम इंडिया खेलेगी पहला मैच; पढ़ें डिटेल
इंग्लैंड का पूरा स्क्वॉड
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिन्सन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ऑली रोबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।
टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला टेस्ट- 25-29 जनवरी, हैदराबाद
- दूसरा टेस्ट- 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम
- तीसरा टेस्ट- 15-19 फरवरी, राजकोट
- चौथा टेस्ट- 23-27 फरवरी, रांची
- पांचवां टेस्ट- 7-11 मार्च, धर्मशाला
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Schedule: ऑक्शन से पहले तय हुआ शेड्यूल? कब शुरू होगा टूर्नामेंट, फाइनल की डेट भी…!
भारतीय टीम का स्क्वॉड कब आएगा?
इंग्लैंड ने अपना स्क्वॉड जारी कर दिया है तो अब भारतीय फैंस को इंतजार है कि कब टीम इंडिया का स्क्वॉड आएगा। टीम इंडिया अभी साउथ अफ्रीका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। उसके बाद बाद ही टीम के भविष्य में होने वाली सीरीज के स्क्वॉड पर विचार किया जाएगा। फिलहाल रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
54 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines