IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जिस अंदाज में बैटिंग की वो काबिले तारीफ है. भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने इंग्लैंड के 77 रनों पर 3 विकेट भी गिरा दिए. इस मुकाबले में टीम इंडिया बहुत आगे है, लेकिन उसके सामने जो रूट सबसे बड़ी चुनौती जो रूट हैं, जो दूसरे दिन 18 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. वो इंग्लैंड के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं. जितने जल्दी टीम इंडिया ने उन्हें आउट कर लिया उतना भारत के जीतने के चांस बढ़ जाएंगे.
दाएं हाथ के जो रूट को पवेलियन भेजना इतना आसान नहीं होगा. खेल के तीसरे दिन रूट का बल्ला चल गया तो वो एक साथ 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में वो कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ था.
55 रन बनाते ही जो रूट रचेंगे इतिहास
जो रूट ने हमेशा ही भारत के खिलाफ टेस्ट में रनों की बारिश की है. वो अगर आज 55 रन बना लेते हैं तो टेस्ट में भारत के खिलाफ 3 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे. उनसे पहले इस आकंड़े को कोई और नहीं छू पाया है.
भारत के खिलाफ कैसा है जो रूट का रिकॉर्ड?
टीम इंडिया के खिलाफ रूट का बल्ला खूब चला है. उनका करियर देखें तो अब खेले गए 32 टेस्ट मैचों की 58 पारियों में 2945 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 12 फिफ्टी शामिल हैं. रूट ने 58.90 के बढ़िया औसत से यह रन किए हैं. गौर करने वाली बात ये है कि वो सिर्फ एक बार टीम इंडिया के खिलाफ डक पर आउट हुए हैं.
2 दिग्गजों की बराबरी करने का मौका
जो रूट के पास फिफ्टी लगाते ही दो दिग्गजों की बराबरी करने का मौका है. वो टेस्ट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने के मामले में रिकी पोंटिंग और जैक कैलिस के बराबर आ सकते हैं. इन दोनों ही दिग्गजों के नाम अब तक 103 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं, जबकि रूट फिलहाल 102 के साथ इस लिस्ट में शामिल हैं. अगर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लस स्कोर की बात करें तो सचिन तेंदुलकर नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 119 बार ये कमाल किया था.
बैकफुट पर है इंग्लैंड टीम
एजबेस्टन टेस्ट की बात करें तो दो दिन का खेल पूरा हो चुका है. भारत ने इस मैच में बेहतरीन बैटिंग की है. कप्तान शुभमन गिल ने 269 रन बनाए. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 87 जबकि रवींद्र जडेजा ने 89 और आखिर में वाशिंगटन सुंदर ने 42 रनों की अहम पारी खेली. इन सभी बल्लेबाजों के दम पर टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाए हैं. दूसरे दिन के आखिर तक इंग्लैंड ने 77 रनों पर 3 विकेट खो दिए. वो अभी 510 रन से पीछे है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: खत्म हुआ 18 सालों का इंतजार, शुभमन गिल की टीम ने इंग्लिश सरजमीं पर किया बड़ा कारनामा
ये भी पढ़ें: गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने के बाद भी गायब हो गया स्टार खिलाड़ी, भारतीय टीम मैनेजमेंट कर रही इंग्रोर
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines