हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: फील्डिंग में छा गए विराट कोहली, एक हाथ से लपक लिया हैरतअंगेज कैच, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs BAN Virat Kohli Catch

नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में रविवार को खेला गया। इस मैच में भले ही टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली हो, लेकिन विराट कोहली ने अपनी शानदार फील्डिंग से करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

शाकिब अल हसन को किया आउट

ये नजारा 24वें ओवर में देखने को मिला। शाकिब अल हसन 37 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे थे। टीम का स्कोर 95 रन हो चुका था और जीत के लिए 92 रन की जरूरत थी। एक-एक रन के लिए चल रही जद्दोजहद के बीच वाशिंगटन सुंदर ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, शाकिब ने इसे मिडविकेट के ऊपर से उड़ाने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़े फील्डर विराट कोहली ने छलांग लगाई और एक हाथ से ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा कि क्रिकेटप्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। आखिरकार शाकिब को कैच आउट होने के बाद पवेलियन लौटना पड़ा।

और पढ़िए – IND vs BAN: मेहदी हसन का तूफान देख एलन डोनाल्ड की नसों में भरा रोमांच, डगआउट में खुशी से झूमे, देखें वीडियो

विज्ञापन

 

https://twitter.com/Trend_VKohli/status/1599375152193900544

https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1599433352829751297

विज्ञापन

विराट कोहली इस मैच में बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर सके और 15 गेंदों में महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका ठोका। शाकिब अल हसन ने उन्हें लिटन दास के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया।

और पढ़िए – Turning Point: केएल राहुल ने टपका दिया मेहदी हसन का कैच, यहीं से पलट गया मैच, देखें वीडियो

टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी पर सवाल

पहले वनडे में भारत की खराब बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हो गए हैं। श्रेयस अय्यर 24, वाशिंगटन सुंदर 19 और कप्तान रोहित शर्मा 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शिखर धवन 7, शार्दुल ठाकुर 2, शाहबाज अहमद डक पर आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने 9 और कुलदीप सेन ने 2 रन बनाए।

विज्ञापन

https://twitter.com/RamPratapReddy/status/1599382135236096005

भारतीय टीम की ओर से सिर्फ केएल राहुल ही अच्छी बल्लेबाजी कर सके। स्टार बल्लेबाजों के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर उतरे विकेटकीपर केएल ने 70 गेंदों में 5 चौके-4 छक्के ठोक 73 रन कूटे। टीम इंडिया 41.2 ओवर में महज 186 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 36 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं एबादत होसेन ने 8 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola