IND vs BAN Pitch Report: जीत के विजय रथ पर सवार सूर्या एंड कंपनी एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड के अपने अगले मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी. फॉर्म और कागज पर भारतीय टीम बांग्ला टाइगर्स के मुकाबले काफी मजबूत दिखाई दे रही है. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी जबरदस्त फॉर्म में है. वहीं, तिलक और कप्तान सूर्यकुमार के भी बल्ले से रन निकल रहे हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, तो हार्दिक पांड्या ने गेंद से खासा प्रभावित किया है. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने भी सुपर 4 की शुरुआत श्रीलंका को हराकर की है.
कैसी खेलती है दुबई की पिच?
भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 राउंड की भिड़ंत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होनी है. दुबई की पिच पर अब तक बल्ले और गेंद के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली है. शुरुआत में बल्लेबाजों को आंखें जमाने के लिए क्रीज पर समय देना पड़ा है.
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: रिंकू की एंट्री! बुमराह भी करेंगे आराम? बांग्लादेश के खिलाफ बदली नजर आएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
हालांकि, सेट होने के बाद बैटर्स ने खूब रन बटोरे हैं. पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी अच्छी खासी मदद मिली है. टीम की ओर से कुलदीप का जादू इसी ग्राउंड पर जमकर चला है. मगर इस टूर्नामेंट में अब तक एक बार फिर दुबई में कोई भी टीम 200 का आंकड़ा नहीं छू सकी है.
क्या कहते हैं आंकड़े?
दुबई स्टेडियम ने अब तक कुल 117 मैचों की मेजबानी की है. इसमें से 53 में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है. वहीं, 63 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है. यानी चेज करना इस मैदान पर थोड़ा ज्यादा आसान रहा है. पहली पारी का औसतन स्कोर 139 रहा है, दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 123 है.
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर खेलते हुए 212 रन ठोके थे, जो इस ग्राउंड का सबसे बड़ा स्कोर भी है. श्रीलंका बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए दुबई में 184 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज कर चुकी है.
कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
एशिया कप के इतिहास में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत अब तक कुल 15 बार हो चुकी है. इसमें से 13 मैचों में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है. वहीं, बांग्लादेश ने सिर्फ 2 मैचों में मैदान मारा है. हालांकि, बांग्लादेश को उलटफेर करने के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि सूर्या एंड कंपनी को बांग्ला टाइगर्स से सतर्क रहना होगा.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines