IND vs BAN: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत बांग्लादेश के साथ हो रही है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. हालांकि, बांग्ला टाइगर्स को इस अहम मैच से पहले अपना कप्तान अचानक बदलना पड़ गया है. टॉस के वक्त जेकर अली टीम की ओर से मैदान पर उतरे, जिसे देखकर बांग्लादेशी फैन्स के चेहरे मायूस हो गए. टीम के नियमित कप्तान लिटन दास इंजरी की वजह से यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. इसके साथ ही बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग 11 में एक या दो नहीं, बल्कि 4 बड़े बदलाव किए हैं.
बांग्लादेश टीम में 4 बदलाव
टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश अपने नियमित कप्तान लिटन दास के बिना मैदान पर उतरी है. लिटन को प्रैक्टिस के दौरान पीठ में खिंचाव महसूस हुआ था और वह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. लिटन की जगह पर कप्तानी की जिम्मेदारी जेकर अली के हाथों में सौंपी गई है. जेकर अली ने बताया कि लिटन इंजरी की वजह से आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं.
सिर्फ लिटन ही नहीं, बांग्लादेश ने अपनी प्लेइंग 11 में एक साथ चार बदलाव कर डाले हैं. यह हाल तब है जब बांग्लादेश ने सुपर 4 राउंड की शुरुआत जीत के साथ की थी. टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को धूल चटाई थी. हालांकि, इसके बावजूद अंतिम ग्यारह में चार चेंज करने का फैसला हर किसी की समझ से परे है.
टीम इंडिया ने नहीं किया है कोई बदलाव
टीम इंडिया ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं किया है. टीम इंडिया उन्हीं 11 प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरी है, जिन्होंने पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई थी. भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतने के साथ-साथ सूर्या की सेना ने सुपर 4 राउंड का भी आगाज धमाकेदार जीत के साथ ही किया है.
पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया था. अभिषेक ने सिर्फ 39 गेंदों में 74 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी. वहीं, शुभमन गिल ने 28 गेंदों पर 47 रन ठोके थे.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines