Suryakumar Yadav: यूएई के खिलाफ नाबाद 7 रन. पाकिस्तान के खिलाफ 37 गेंदों में 47 रनों की उम्दा पारी. एशिया कप 2025 के शुरुआती दो मैचों के बाद सूर्यकुमार की खोई हुई फॉर्म वापस आने की बात चल रही थी. कैप्टन के बल्ले से रन निकल रहे थे और टीम मैनेजमेंट ने भी राहत भरी सांस ली थी. मगर गौर करने वाली बात यह है कि दो मैचों में 54 रन और दोनों ही पारियों में सूर्या नाबाद तब रहे थे, जब वह नंबर तीन पर बैटिंग करने उतरे थे.
सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन इसके बावजूद सूर्या ने अपनी बैटिंग ऑर्डर से लगातार छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. ओमान के खिलाफ तो वह 8 विकेट गिरने के बाद भी बैटिंग करने नहीं उतरे. पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला खामोश रहा, तो बांग्लादेश के खिलाफ फिर सूर्या ने अपने बैटिंग ऑर्डर से छेड़छाड़ कर डाली, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा.
खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे सूर्यकुमार
दरअसल, सूर्यकुमार यादव के साथ एशिया कप 2025 में दिक्कत यह रही है कि वह अपने बैटिंग ऑर्डर से लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं. यह आलम तब है जब सूर्या ने शुरुआती दो मैचों में नंबर तीन की पोजीशन पर खेलते हुए दमदार प्रदर्शन करके भी दिखाया है. सूर्यकुमार के टी-20 करियर को भी अगर आप उठा कर देखेंगे, तो उन्हें सबसे ज्यादा कामयाबी भी इसी बैटिंग पोजीशन पर मिली है.
ये भी पढ़ें: 14 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi का ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बड़ा धमाका, तोड़ा उन्मुत चंद का वर्ल्ड रिकॉर्ड
नंबर तीन पर खेली 26 पारियों में सूर्यकुमार ने 34 की औसत और 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 768 रन ठोके हैं. इस दौरान सूर्या ने एक शतक भी जमाया है, जबकि 6 फिफ्टी भी उनके बल्ले से निकली है. अब बार-बार अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके सूर्यकुमार खुद अपनी फॉर्म से खिलवाड़ करने में जुटे हुए हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ फ्लॉप हुए सूर्या
बांग्लादेश के खिलाफ सूर्यकुमार नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे. हालांकि, वह बिल्कुल भी लय में दिखाई नहीं दिए. सूर्या एक-एक रन के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. उन्होंने 11 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 5 रन बनाए. इस इनिंग के दौरान सूर्या के बल्ले से एक भी बाउंड्री नहीं निकली. आखिरकार मुस्ताफिजुर रहमान ने उनकी पारी का अंत कर दिया.
बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 168 रन लगाए हैं. टीम की ओर से अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार फिर गरजा और उन्होंने 37 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, हार्दिक पांड्या ने 29 गेंदों में 4 चौके और एक सिक्स की मदद से 38 रन जड़े.
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
59 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
7 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines