IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का पहला वनडे मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है. बारिश की आंख मिचौली के चलते मैच को 26 ओवरों का कर दिया गया है. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 9 विकेट खोकर 136 रन लगाए हैं.
बारिश की वजह से कई बार मैच को रोका गया, जिसका इंडियन बैटर्स के खेल में साफतौर पर नजर आया. हालांकि, भारतीय टीम के 136 रन बनाने के बावजूद कंगारुओं के सामने 131 रनों का लक्ष्य है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि टारगेट को 137 का होना चाहिए था, तो छह रन कहां गए? आइए आपको पूरा गणित समझाते हैं.
ऑस्ट्रेलिया को क्यों मिला 131 रनों का टारगेट?
दरअसल, पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे में बारिश ने कई बार खलल डाली. पहले मैच को 35 ओवर का किया गया, तो फिर बारिश आने पर मुकाबला 32 ओवर का हो गया. हालांकि, फिर इंद्र देव का प्रकोप देखने को मिला और मैच को ना चाहते हुए भी 26 ओवरों का करना पड़ा. ओवर कम होने की स्थिति में आईसीसी के नियमों के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को डीएलएस प्रणाली के तहत टारगेट रिवर्स करके दिया गया है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बारिश ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल! पर्थ में अब मुश्किल में फंसी शुभमन गिल की टोली
इस मेथड का उपयोग बारिश से प्रभावित मुकाबले में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए टारगेट सेट करने के लिए किया जाता है. लक्ष्य निर्धारित करते हुए कई बातों का ख्याल रखा जाता है जैसे – पहले बैटिंग करने वाली टीम ने कितने विकेट गंवाए या उनका स्कोर क्या था, कितने ओवर का खेल हुआ. इन सभी चीजों का ध्यान रखते हुए टारगेट तय किया जाता है.
कोहली-रोहित फ्लॉप
7 महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में लौटे रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले वनडे में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. हिटमैन ने 14 गेंदों का सामना किया, लेकिन वह सिर्फ 8 रन ही बना सके. पूरी पारी में रोहित के बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला. वहीं, विराट तो अपना खाता तक खोलने में नाकाम रहे. कोहली आठ गेंदें खेलने के बाद मिचेल स्टार्क की बॉल पर कैच देकर चलते बने. श्रेयस अय्यर और कप्तान शुभमन गिल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके.
संबंधित खबरें
IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
22 mins agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
2 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
3 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
4 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
5 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines