IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए हैं। कंगारू टीम के लिए सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शतक बनाया। वह इस वक्त 104 नाबाद शतक बनाकर वापस लौटे हैं। ख्वाजा ने भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ बढ़िया खेला और अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक ठोक टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उस्मान ख्वाजा ने अपने शतक पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसमें बहुत सारी भावनाएं हैं। एक लंबी यात्रा रही है, शतक बनाना, एक ऑस्ट्रेलियाई के रूप में आप हमेशा ऐसा करना चाहते हैं। यह बहुत खास है। हेड ने शुरुआत बढ़िया की, जिसे दूसरे छोर से देखना काफी अच्छा था।
और पढ़िए – IND vs AUS: अहमदाबाद में बन रहा Team India की जीत का सुखद संयोग, स्टीव स्मिथ के फैसले से जगी उम्मीद
शतक के बाद ख्वाजा ने अहमदाबाद की पिच पर दिया ये बयान
ख्वाजा ने पिच को लेकर कहा कि ‘यह इतना अच्छा विकेट था कि मैं अपना विकेट नहीं देना चाहता था। यह किसी भी चीज से ज्यादा एक मानसिक लड़ाई थी। आपको इसे लंबे समय तक करते रहने की जरूरत है।’ आपको बता दें कि अहमदाबाद की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलने का अनुमान था, जबकि यहां स्पिनर्स अभी तक फीके दिखे हैं। हालांकि तीसरे-चौथे दिन यहां स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना है।
ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए
अगर मैच की बात करें तो पहले दिन कुल 90 ओवर डाले गए। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए हैं। ट्रेविस हेड ने 32 जबकि मार्नस लाबुशेन 3, स्टीव स्मिथ 38 जबकि पीटर हैंड्सकॉब्स ने 17 रनों का योगदान दिया। वहीं भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 2 और जडेजा-अश्विन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है।
https://twitter.com/7Cricket/status/1633786704871190528?s=20
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘बाप रे’…शमी की आग उगलती गेंद पर चित हुए Handscomb, 10 फीट दूर जा गिरा स्टंप, देखें
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन)- रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश
ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग)- ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का लेखा-जोखा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इँडिया 2-1 से आगे है। यह सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना है। वहीं ऑस्ट्रेलिया जीत के साथ इस सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने की फिराक में है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines