Ind vs Aus T20: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। 5 मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली जीत दर्ज की। ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को जिताने में अहम योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए। इस विशाल लक्ष्य को पीछा करने उतरी टीम ऑस्ट्रेलिया ने 20वें ओवर के आखिरी बॉल पर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। इस मैच में भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा तो वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी टीम के लिए विनिंग शतक ठोका। इस शतक के साथ ही मैक्सवेल ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
ग्लेन मैक्सवेल ने की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी
भारत के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा दुनिया के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिनके नाम टी-20 इंटरनेशनल में चार शतक लगाने का रिकॉर्ड था, लेकिन अब, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। मैक्सवेल ने मंगलवार, 28 नवंबर को भारत के खिलाफ खेले गए गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 48 बॉल खेलकर शानदार 104 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
जीत के बाद मैक्सवेल ने क्या कहा?
अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद मैक्सवेल ने कहा कि यह सब बहुत जल्दी हो गया। हमारे मन में कोई संख्या नहीं थी। मुझे पता था कि अगर हम इसे अंतिम ओवर तक ले जा सके तो हम खेल में बने रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः IND vs AUS: मुकेश कुमार की टी20 सीरीज से छुट्टी, खतरनाक गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ”हमारी प्लानिंग मैक्सवेल को जल्द आउट करने की थी। ऑस्ट्रेलिया हमेशा खेल में था। लड़कों से कहा कि हम कोशिश करेंगे और उसे (मैक्सवेल को) जल्दी आउट करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अक्षर एक अनुभवी गेंदबाज है, उसने सोचा कि ओस होने पर एक अनुभवी गेंदबाज के लिए हमेशा मौका रहता है, भले ही वह स्पिनर ही क्यों न हो। मुझे अपने लड़कों पर बहुत गर्व है।”
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
15 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
29 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
55 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines