Suryakumar Yadav Toss Loss Streak Ended: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में बड़ा चमत्कार हुआ. टीम इंडिया पिछले कुछ मैचों से टॉस नहीं जीत पा रही थी और सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर बैड लक खत्म कर दिया. बता दें कि तीसरे टी20 में सूर्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सूर्या का सिक्का पिछले काफी समय से नहीं चल पा रहा था और अब जाकर उनकी किस्मत खुली है.
सूर्यकुमार यादव ने खत्म किया टीम इंडिया का बैड लक
सभी फॉर्मेट को मिला लिया जाए, तो टीम इंडिया ने आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस जीता था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने एक भी टॉस नहीं जीता और गिल सभी टॉस हारे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में भी सूर्या की किस्मत खराब रही. दौरे पर लगातार 5 टॉस हारने के बाद आखिर सूर्या ने जीत दर्ज की. उन्होंने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. सूर्या ने आखिर टीम इंडिया का बैड लक खत्म कर दिया.
खुशी के मारे मिचेल मार्श को लगा लिया गले
सूर्यकुमार यादव टॉस जीतने और टीम इंडिया की टॉस में हार का सिलसिला खत्म करने से बेहद खुश नजर आए. टॉस जीतने के बाद सूर्या ने सेलिब्रेट किया और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श को गले लगा लिया. सूर्या का ये मजाकिया अंदाज देखने लायक रहा और सोशल मीडिया पर इस मोमेंट की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. आप नीचे वीडियो में उनका रिएक्शन देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: तीसरे T20I के लिए सूर्या-गंभीर ने बदल डाली टीम इंडिया की प्लेइंग 11, संजू-हर्षित का कटा पत्ता
टीम इंडिया ने किए तीन बड़े बदलाव
सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के साथ स्ट्रीक खत्म की और तीसरे टी20 के लिए तीन बड़े बदलाव का ऐलान किया. अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह मिली. हर्षित राणा को दूसरे मैच में रन बनाने के बावजूद बाहर किया गया, वहीं संजू सैमसन और कुलदीप यादव को भी प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
ये भी पढ़ें:- LIVE Updates | IND vs AUS 3rd T20I: टीम इंडिया के नाम हुआ पावरप्ले, गेंद के साथ चमके अर्शदीप
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं हार्दिक पांड्या, MI से जुड़ेंगे अर्शदीप सिंह? IPL 2027 से पहले ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
38 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
38 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
12 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines