IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरू से ही पिच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब तक हुए तीन मैचों में सभी पिच रैंक टर्नर रही और सिर्फ स्पिनर्स को ही मदद मिली। इस पर ऑस्ट्रेलियाई के साथ-साथ भारतीय टीम के भी कई पूर्व खिलाड़ी नाराज हैं और लगातार अपने बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में सुनील गावस्कर ने भारत द्वारा ऐसा कदम उठाने के पीछे की मुख्य वजह बताई है।
भारत के पास नहीं हैं अच्छे तेज गेंदबाज- गावस्कर
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। ऐसे में हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने भारतीय टीम की गेंदबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने ये भी बताया है कि आखिर भारत में रैंक टर्नर पिच क्यों तैयार की जा रही है।
और पढ़िए – IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा के पास MS Dhoni को पछाड़ने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम
गावस्कर ने कहा कि- ‘भारत में 20 विकेट लेना आसान नहीं होता है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कम अनुभव वाले मोहम्मद सिराज को हटा दें, तो मुझे नहीं लगता भारत का पेस अटैक अच्छा है। लेकिन सूखी पिच की मदद से भारत 20 विकेट निकाल सकता है। मुझे लगता है इसी वजह से ऐसी पिचें तैयार की जा रही हैं।’
WTC 2023 Final में पहुंचने का ये ही था तरीका- गावस्कर
सुनील गावस्कर ने आगे इस तरह की पिच बनाना भारत की मजबूरी बताया और कहा कि ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के पास यही एक तरीका था, उनके पास और कोई विकल्प था ही नहीं। अगर आपके पास इससे बेहतर बॉलिंग अटैक होता, तो आप कुछ और कर सकते थे, लेकिन आपकी स्ट्रेंथ आपके स्पिनर हैं और मुझे लगता है इसलिए ही ऐसी पिचें तैयार की गईं।’
अहमदाबाद टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
अहमदाबाद टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:
एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines