नई दिल्ली: शुभमन गिल…टीम इंडिया का वो युवा बल्लेबाज जिसकी शानदार बैटिंग देख दुनिया मुरीद हो गई है। जी हां, गिल ने एक बार फिर दिल जीत लिया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शुभमन गिल ने शानदार शतक ठोक कोहराम मचा दिया। चार महीनों में सभी फॉर्मेट में चार शतक ठोक गिल ने जता दिया कि क्रिकेट की प्रतिभा उनमें कूट-कूटकर भरी है।
सुबह आते ही की शानदार बल्लेबाजी
ओपनिंग करने उतरे गिल ने एक दिन तक 235 गेंदें खेलीं और 12 चौके-1 छक्का ठोक 128 रन कूट डाले। सुबह तीसरे दिन की शुरुआत करने आए गिल शुरू से ही आक्रामक रहे, लेकिन रोहित के आउट होने के बाद थोड़े धीमे पड़ गए। उन्होंने सधी हुई बल्लेबाजी की और शानदार शतक ठोक धमाल मचाया। हालांकि लगातार खतरनाक बनते जा रहे गिल को 79वें ओवर में नाथन लायन ने अपना शिकार बना दिया।
https://twitter.com/Cr1cket_Fan/status/1634497728335020032
नाथन लायन ने शानदार स्पिन पर बनाया शिकार
ये नजारा 79वें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए लायन ने जैसे ही बॉल डाली, ये गेंद टप्पा पड़ने के बाद अंदर की ओर टर्न हो गई। इस शानदार स्पिन गेंद को रोकने के लिए शुभमन गिल ने बल्ला घुमाया, लेकिन ये उन्हें छकाते हुए पैड से जा टकराई। ऑस्ट्रेलिया ने अपील की तो अंपायर ने आउट करार दे दिया। हालांकि भारत ने रिव्यू लिया, लेकिन डीआरएस में नजर आया कि बॉल बल्ले से टच होकर नहीं गई थी। आखिरकार गिल को शानदार पारी के बाद पवेलियन लौटना पड़ा। गिल के आउट होने के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 245 रन हुआ। फिलहाल विराट कोहली और रवींद्र जडेजा मैदान पर डटे हुए हैं।
शुभमन गिल का ये विकेट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
30 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
57 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines