IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है। यह मुकाबला टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट करियर का 100वां मैच था, मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने भारत के चेतेश्वर पुजारा को स्पेशल गिफ्ट दिया है।
पैट कमिंस ने पुजारा को दिया स्पेशल गिफ्ट
दिल्ली में मिली हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने चेतेश्वर पुजारा के ऑस्ट्रेलिया टीम की टी-शर्ट गिफ्ट की है। जिस पर कंगारू टीम के सभी खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ हैं। यह गिफ्ट पाकर पुजारा भी खुश दिखे। पुजारा भारत के लिए 100वां टेस्ट खेलने वाले 13वें भारतीय बने हैं।
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘ये विकेट मुझे सूट’…मैच के बाद 10 विकेट लेने वाले जडेजा ने दिया ये बड़ा बयान
100वें टेस्ट में पुजारा नहीं दिखा पाए खास कमाल
अगर मैच की बात करें तो चेतेश्वर पुजारा अपने 100वें टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। वह पहली पारी में शून्य पर आउट हुए। फिर दूसरी पारी में उन्होंने 31 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट का हाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 फरवरी से टेस्ट मैच शुरू हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 जबकि दूसरी पारी में 113 रन बनाए थे। पहली पारी में एक रन की बढ़त के आधार पर कंगारू टीम ने 115 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे बारत ने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। भार तने पहली पारी में 262 रन बनाए थे।
और पढ़िए –IND vs AUS: ये हैं टीम इंडिया की जीत के 3 हीरो…जिनके सामने ऑस्ट्रेलिया ने टेक दिए घुटने
टीम इंडिया ने 2-0 से बढ़त हासिल की
टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का लगातार दूसरा टेस्ट जीतकर बार चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही BGT पर भारत का कब्जा बरकरार रहना तय हो गया। इस सीरीज में अभी दो टेस्ट मैच बाकी हैं और ऑस्ट्रेलिया इन दोनों को जीतकर 2-2 की बराबरी कर सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
36 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines