IND vs AUS T20: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। भारत ने 2 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर आगामी T20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों का आगाज कर दिया है। भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी के पहले ही मुकाबले में इतिहास रह दिया है। बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन चेज कर बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
सूर्या की कप्तानी में क्या इतिहास रचा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 T20 मैचों की सीरीज में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम की अगुवाई कर रहे हैं। भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही भारत ने बड़ा इतिहास भी रच दिया है, जो कि सूर्या की कप्तानी में पहले ही मैच में रचा गया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। भारत ने इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन का स्कोर चेज किया था। ऐसे में सूर्या ने कप्तानी अपने हाथ में लेते ही जलवे बिखेरना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रिंकू सिंह ने लगाया विनिंग सिक्स! फिर भी नहीं मिले Rinku को 6 रन; क्या है माजरा?
जमकर बोला सूर्या का बल्ला
आज के मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के बल्ले ने भी आग उगला है। सूर्या ने आज महज 42 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली है। जिसमें 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी शामिल थे। सूर्या ने भारत की ओर से बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए टी20 का सर्वाधिक स्कोर कर दिया है। इससे सूर्या ने साफ कर दिया है कि उसे टी20 स्पेशलिस्ट क्यों कहा जाता है। अगले साल टी20 विश्व कप होना है, ऐसे में बड़ा सवाल है कि इस विश्व कप में किसे कप्तानी सौंपी जाए। अगर सूर्या ने विश्व कप से पहले खुद को साबित कर दिया, तो वह विश्व कप के लिए बतौर कप्तान भी टीम में शामिल हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines