IND vs AUS World Cup Final: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप के फाइनल में बुरी तरह हार मिली है। जो टीम पूरे टूर्नामेंट में सबसे आगे रही थी, उसे फाइनल में आकर शिकस्त खानी पड़ी है। इससे भारत के करोड़ों फैंस का दिल टूट गया है। फैंस को अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि भारत को विश्व कप फाइनल में हार मिली है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि भारतीय टीम से कहां गलती हो गई। गौतम गंभीर ने विश्व कप में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़ा किया और उनके एक डिसिजन को गलत बताया है।
रोहित शर्मा के किस फैसले को गलत बताया?
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के उस फैसले को गलत बताया है, जब उन्होंने सूर्यकुमार यादव से पहले ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। गंभीर ने कहा कि मुझे रोहित का यह फैसला समझ नहीं आया है। सूर्यकुमार यादव को रविंद्र जडेजा से पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाना चाहिए था, ताकि सूर्या बिना डरे खेल सके। सूर्या अगर नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए आते, तो उन्हें पता होता कि अभी मेरे पीछे रविंद्र जडेजा पारी को संभाल सकेंगे। ऐसे में वह फ्री माइंडसेट के साथ खेलते, लेकिन रोहित ने उन्हें सातवें स्थान पर डाल कर प्रेशर में डाल दिया।
ये भी पढें:- ICC ने अचानक बदला 2024 में होने वाले वर्ल्ड कप का वेन्यू, श्रीलंका को लगा एक और बड़ा झटका
भरोसा नहीं था तो सूर्या को बाहर कर देते- गंभीर
गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर आगे कहा कि अगर आपको इस बात का अंदाजा था कि सूर्या भरोसेमंद बल्लेबाज नहीं हैं, फिर उन्हें खिलाया ही क्यों। सूर्या की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहिए था। गंभीर का मानना है कि रोहित शर्मा का यह फैसला गलत था, इसके कारण से टीम अच्छे स्कोर तक नहीं पहुंच सकी और हमें विश्व कप से हाथ धोना पड़ गया।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
27 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines