Captain Surya Angry Shivam Dube: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 नवंबर 2025 को चौथा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया. टीम इंडिया ने मैच में 48 रन से जीत अपने नाम कर ली. भारतीय कप्तान सूर्या हमेशा से ही अपने शांत अंदाज के लिए जाने जाते हैं और वो मैदान पर अमूमन गुस्सा नहीं होते हैं. हालांकि, चौथे टी20 में फैंस ने पहली बार कप्तान सूर्या का रौद्र रूप देखा, जहां वो शिवम दुबे की एक गलती से बेहद गुस्सा हो गए और उनपर चिल्लाने लगे. मैच से जुड़ा ये मोमेंट काफी वायरल हो रहा है.
शिवम दुबे पर क्यों गुस्सा हुए सूर्या?
ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रन का लक्ष्य था. 12वें ओवर में शिवम दुबे ने ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज टीम डेविड को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था. इसके बाद उन्होंने क्रीज पर आए नए बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस पर दबाव बनाया और दो डॉट गेंदें डाल दी. हालांकि, आखिरी गेंद पर उनसे गलती हो गई. उन्होंने स्टंप के बाहर छोटी गेंद फेंकी और स्टोइनिस ने आसानी से इसका फायदा उठाते हुए चौका जड़ दिया.
जैसे ही गेंद बाउंड्री के पार हुई, कप्तान सूर्या का गुस्से वाला रूप देखने को मिला. वो दुबे पर चिल्लाते हुए नजर आए, क्योंकि टीम इंडिया ने प्रेशर बनाया हुआ था और लूज गेंद डालकर शिवम ने इसे रिलीज कर दिया. सूर्या अपने मजाकिया अंदाज के कारण पसंद किए जाते हैं और ऐसे में मैदान पर उनका इस तरह से गुस्सा होना फैंस को जरूर हैरान कर गया है.
ये भी पढ़ें:- टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीय दिग्गज का भी नाम
अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने किया कमाल
टीम इंडिया को 168 रनों का लक्ष्य डिफेंड करना था और ये काम बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला था. हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. शिवम दुबे ने दो ओवरों में 2 विकेट झटके. अक्षर पटेल ने बल्ले से आखिर में चौका-छक्का लगाया और महत्वपूर्ण 21 रन बनाए. उन्होंने गेंद से भी कमाल किया और 5 की इकोनॉमी से 4 ओवरों में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया. उन्होंने 1.2 ओवरों में मात्र 3 रन देकर 3 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: क्विंटन डी कॉक के धांसू शतक के आगे पाकिस्तान का सरेंडर, 8 विकेट से जीती साउथ अफ्रीका
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines