IND vs AUS: विराट कोहली (Virat Kohli) ने अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में समा बांध दिया। तीन साल बाद टेस्ट में विराट गर्जना देखने को मिली। बीमार होने के बाद भी उनका का पराक्रम जारी रहा, शायद इसलिए उन्हें किंग कोहली कहा जाता है। विराट महज 14 रनों से अपना आठवां दोहरा शतक बनाने से चूक गए। अगर यह 14 रन और बन जाते तो किंग कोहली एक खास उपलब्धि हासिल कर लेते।
बड़ी उपलब्धि हासिल करने से चूके
विराट कोहली ने ने शानदार 186 रनों की पारी खेली, लेकिन अगर वह दोहरा शतक पूरा कर लेते तो सात अलग-अलग टीमों के खिलाफ दोहरा शतक लगाने की उपलब्धि हासिल कर लेते। क्योंकि विराट कोहली टेस्ट में 6 अलग-अलग टीमों के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुके हैं। लेकिन सातवें देश के खिलाफ वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए।
विराट ने इन टीमों के खिलाफ लगाया दोहरा शतक
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 254 रनों की पारी
- श्रीलंका के खिलाफ 243 रनों की पारी
- इंग्लैंड के खिलाफ 235 रनों की पारी
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रनों की पारी
- बांग्लादेश के खिलाफ 204 रनों की पारी
- वेस्टइंडीज के खिलाफ 200 रनों की पारी
श्रीलंका के खिलाफ लगा चुके हैं दो बार दोहरा शतक
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दो दोहरे शतक लगाए हैं। इस तरह से उनके टेस्ट में सात दोहरे शतक हैं। अगर विराट कोहली आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 रन और बना लेते तो वह सात देशों के खिलाफ दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड बना देते लेकिन वह 186 रनों के स्कोर पर टॉड मर्फी का शिकार हो गए।
विराट ने जीता दिल
खास बात यह है कि उनके आउट होने के बाद पता चला कि वह बीमार थे, खुद अनुष्का शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। लेकिन जिंदादिल विराट कोहली ने अपनी बीमारी को छुपाकर शानदार बल्लेबाजी की और 1205 दिन बाद टेस्ट में शानदार शतक लगाया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
56 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines