IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में विराट कोहली (Virat Kohli) के बल्ले ने आग उगली। विराट के आगे कंगारू गेंदबाजों की एक नहीं चल रही है। विराट ने शानदार बल्लेबाजी से न केवल अपने फैंस का दिल खुश कर दिया, बल्कि अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है।
विराट कोहली 186 रनों पर आउट
विराट कोहली शानदार शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने से महज 14 रनों से चूक गए। विराट ने आज शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। इस पारी के दम पर उन्होंने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। विराट कोहली को टॉड मर्फी ने आउट किया।
https://twitter.com/BCCI/status/1634873114554257408?s=20
विराट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर
विराट कोहली का यह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। विराट कोहली ने इससे पहले 169 रनों की पारी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी, लेकिन 170 रन बनाते ही विराट ने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। विराट कोहली अहमदाबाद टेस्ट में 186 रनों की पारी खेली।
और पढ़िए – IND vs AUS: अहमदाबाद में विराट कोहली का कमाल, 14 रन बना लेते तो ध्वस्त हो जाता 85 साल पुराना रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
- सचिन तेंदुलकर, 100 शतक 664 मैच
- विराट कोहली, 75 शतक, 494 मैच
- रिकी पोंटिंग, 71 शतक, 560 मैच
विराट कोहली के 75 शतक
विराट कोहली अब शतक लगाने के मामले में केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं, उन्होंने बाकि सभी दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों से केवल 25 शतक पीछे हैं। विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया को सुखद स्थिति में पहुंचा दिया है। यहां से टीम इंडिया अब यह मुकाबला हार नहीं सकती है।
विराट कोहली के शतक
- टेस्ट क्रिकेट में 28 शतक, 28 अर्धशतक
- वनडे क्रिकेट में 46 शतक, 64 अर्धशतक
- टी-20 क्रिकेट में 1 शतक, 37 अर्धशतक
- और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
31 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
48 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines