IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 1 मार्च 2023 से खेला जाना है। ये मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के कप्तान पैट कमिंस इस मैच से बाहर हो गए हैं। वे कुछ दिन पहले ही पारिवारिक परेशानी के चलते स्वदेश लौट गए थे। वहीं उनकी गैरमौजूदगी में टीम के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ कप्तान बनाए गए हैं।
पैट कमिंस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का किया धन्यवाद
इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम से बाहर होने के बाद पैट कमिंस ने अपना बयान जारी किया है। कमिंस ने कहा है कि मैंने भारत नहीं जाने का फैसला किया है। इस समय मेरा परिवार के साथ रहना जरुरी है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और अपने साथियों के द्वारा दिए गए शानदार सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद।
बता दें कि कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी करने वाले स्टीव स्मिथ भी दिल्ली टेस्ट के बाद अपनी पत्नी के साथ दुबई चले गए थे। उन्हें इस निर्णय की जानकारी दे दी गई है और अब वे वापस भारत लौट रहे हैं। स्टीव स्मिथ एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने कई बड़े मैच जीते हैं।
और पढ़िए – ‘मिस्टर 360’ बने Harry Brook, गोल घूमकर जड़ दिया बेहतरीन छक्का, देखें वीडियो
https://twitter.com/cricketcomau/status/1628995041493659648
इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम:
एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर
और पढ़िए – स्टंप से दूर जा रही थी गेंद, Joe Root ने पलटकर खेला रचनात्मक शॉट, देखें वीडियो
इंदौर टेस्ट के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
30 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines