IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी 2023 से दिल्ली में खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में बराबरी करने उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर पहले टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे लेकिन अगर वे दिल्ली में गदर मचाते हैं तो एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लेंगे।
भारत के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन जाएंगे लायन
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हैं और उनका रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। नाथन लायन ने टेस्ट में भारत के खिलाफ 95 विकेट ले लिए हैं। अगर लायन इस मैच में 5 विकेट लेते हैं तो उनके 100 विकेट पूरे हो जाएंगे। ऐसे में वे भारत के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और दूसरे स्पिनर बन जाएंगे। इससे पहले मुथैया मुरलीधरन ने भारत के खिलाफ 105 विकेट लिए हैं। वहीं भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जेम्स एंडरनस 139 विकेट्स के साथ टॉप पर हैं।
इंडिया दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉश हेजलवुड, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, लांस मॉरिस, एश्टन एगर, मिचेल स्वेप्सन, नाथन लियोन, जॉश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
40 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, ईशान किशन भी मचा रहे धमाल
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines