IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट दिल्ली में होना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के मजे ले लिए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि ऑस्ट्रेलिया को अब अश्विन के असली और नकली वर्जन के बीच का अंतर पता चल चुका है। आखिर क्यों कैफ ने ऐसी बात कही, नीचे विस्तार से जानिए।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत में हो रही है। पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था, जहां अश्विन का रिकॉर्ड बढ़िया है। उन्होंने पहले टेस्ट में 8 विकेट भी लिए हैं। इन्हीं अश्विन के खिलाफ कंगारू टीम ने तैयारी के लिए अश्विन के जैसे बॉलिंग एक्शन वाले महेश पिठिया को नेट पर गेंदबाजी के लिए बुलाया था और अश्विन के खिलाफ खेलने की पूरी तैयारी कर ली थी।
और पढ़िए –Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान मैच में हुई बड़ी चूक, एक गेंद से पलट सकता था मैच
अश्विन ने किया कमाल
इसके बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में हुआ तो अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी और कंगारुओं की डुप्लीकेट अश्विन के खिलाफ की गई तैयारी धरी की धरी रह गई। पहली पारी में अश्विन ने 3 जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। अश्विन के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी पानी भरते दिखे। टीम इंडिया ने स्पिनर्स के दम पर पहला टेस्ट पारी और 132 रनों से जीता।
और पढ़िए –WPL 2023 Auction: इन 5 खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश, हर टीम लगा सकती है बड़ी बोली
उम्मीद है ऑस्ट्रेलिया जडेजा के डुप्लीकेट तलाश नहीं करेगी
अब दिल्ली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से होना है। इस मुकाबले से पहले मोहम्मद कैफ ने ट्वीटर पर लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया अब डुप्लीकेट अश्विन और असली अश्विन का सामना करने के बीच के अंतर को जानता है। आप एक यंग प्रथम श्रेणी खिलाड़ी का सामना करके मौजूदा दौर के महान खिलाड़ियों में से एक का सामना करने के लिए तैयार नहीं हो सकते, उम्मीद है कि अब वे दिल्ली में जडेजा के डुप्लीकेट की तलाश नहीं करेंगे।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
6 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
7 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
8 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
11 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines