IND vs AUS: टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में भी शानदार शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज लंच से पहले पवेलियन लौट चुके हैं। लेकिन आज के मैच में एक और खास बात देखने को मिली। ऑस्ट्रेलिया की टीम कभी अपने फॉस्ट बॉलरों की दम पर दुनियाभर की टीमों को डराती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा है। अब भारतीय तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिल रहा है। मोहम्मद सिराज और डेविड वॉर्नर के बीच कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
Warner हेलमेट पर लगी सिराज की गेंद
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, मोहम्मद सिराज ने आते ही शानदार बॉलिंग करनी शुरू कर दी। मोहम्मद सिराज की रफ्तार से कंगारू ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा हैरान रह गए। क्योंकि दोनों बल्लेबाजों सिराज की गेंदों के आगे परेशान नजर आ रहे थे। सिराज की एक गेंद तो सीधी पड़ के Warner के हेलमेट से टकरा गई। जिससे कुछ देर के लिए वॉर्नर भी हैरान रह गए। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – पीटर हैंड्सकॉम्ब ने जड़ा अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 220/6
टीम इंडिया की शानदार बॉलिंग
अब तक भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की है। मोहम्मद सिराज को अब तक विकेट नहीं मिला है। लेकिन उनका बनाया दवाब टीम इंडिया के काम आया और मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को चलता कर दिया। जबकि आर अश्विन ने स्टीव स्मिथ और लाबुसेन को पवेलियन भेज दिया है।
और पढ़िए – अश्विन ने दोबारा कर डाला Alex Carey का शिकार, विराट ने बैठकर पकड़ा कैच, देखें
सीरीज में 1-0 से आगे हैं भारतीय टीम
बता दें कि चार मैचों की सीरीज में पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया को महज ढाई दिनों में ही हरा दिया। जबकि दूसरे मैच में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
48 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines