IND vs AUS, 2nd T20I Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज दूसरा टी20 मैच होने वाला है. दोनों देशों के बीच इस समय ऑस्ट्रेलियाई धरती पर पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज चल रही है. कैनबरा में हुआ पहला टी20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों देशों के बीच दूसरा मैच होने वाला है. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि सूर्या एंड कंपनी मैच में अपने ताबड़तोड़ अंदाज से कमाल करेगी. हालांकि, टीम इंडिया और फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. बारिश के कारण दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय का भी खेल बिगड़ सकता है.
बारिश बिगाड़ेगी दूसरे टी20 मैच का खेल?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 में भी बारिश का साया रहने वाला है. मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक मेलबर्न में आज बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है. पूरे दिन बादल रहने वाले हैं और ऑस्ट्रेलियाई में शाम 6 बजे बारिश के 66% चांस हैं. मेलबर्न में शाम 7 बजे 49 बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है. 8 से 11 बजे के बीच 13 प्रतिशत वर्षा हो सकती है. ऐसे में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच का खेल बारिश के चलते बिगड़ सकता है. हालांकि, फैंस ये उम्मीद कर सकते हैं कि कम ओवरों का मैच हो जाए. अगर मौसम ठीक नहीं हुआ, पहले टी20 की तरह ये मैच भी धुल सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: सेमीफाइनल में लगा रिकॉर्ड का अंबार, टीम इंडिया ने ऐसे रचा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास
भारत vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरे टी20 के लिए संभावित प्लेइंग 11
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछला मैच बारिश के कारण खराब हो गया था और इसी कारण दोनों टीमें शायद अपने कॉम्बिनेशन में बदलाव नहीं करेंगी.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड.
ये भी पढ़ें:- Women’s World Cup में भारत की जीत में सामने आया रोहित शर्मा का कनेक्शन, सेमीफाइनल के बाद वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
46 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines