हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के Schedule का ऐलान, कब और कहां होंगे मैच?

IND vs AFG: अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का अनाउंस किया गया है।

विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान।

IND vs AFG: आईसीसी वनडे विश्व कप खत्म होने के बाद भी क्रिकेट का रोमांच खत्म नहीं होने वाला है। 23 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 5 टी20 मैचों का सीरीज होने वाला है। अब भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच भी टी20 मैचों की सीरीज का शेड्यूल ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि यह तो पहले से तय था कि दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज होने वाला है। लेकिन यह मुकाबला कब और कहां होने वाला है, इसका फैसला नहीं हुआ था, लेकिन आज यानी मंगलवार को शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- ICC ने लिया बड़ा फैसला, अब ट्रांसजेंडर Players नहीं खेल पाएंगे इंटरनेशनल क्रिकेट, क्या है कारण?

विज्ञापन

11 जनवरी को खेला जाएगा पहला मुकाबला

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों का सीरीज होने वाला है। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला 11 जनवरी 2024 को खेला जाएगा। यह मैच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होने वाला है। इसके अलावा सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इसके अलावा तीसरा सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें:- WC 2023 FInal: ‘पाकिस्तान का क्या हुआ’, भारत को खरी खोटी सुनाने वाली एंकर की लगी क्लास

विज्ञापन

विश्व कप से पहले अहम सीरीज

साल 2024 में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह सीरीज काफी अहम होने वाला है। इस मुकाबले में भारत के जो भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, उसे टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों की विश्व कप से पहले प्रैक्टिस हो सके। भारत अफगानिस्तान को हल्के में लेने की भूल बिलकुल भी नहीं करने वाला है, अफगानिस्तान ने विश्व कप टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उन्होंने अच्छे-अच्छों को चौंका दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola