IND U19 vs PAK U19 Live Streaming: अंडर 19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का फाइनल मैच होने वाला है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराया, वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर बड़ी जीत दर्ज की. अब दुबई में स्थित ICC अकादमी ग्राउंड में दोनों टीमों के बीच अंडर 19 एशिया कप की ट्रॉफी के लिए भिड़ंत होने वाली है. टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और पिछले 4 साल से उन्होंने अंडर 19 एशिया कप की ट्रॉफी नहीं जीती है. अब फाइनल में भारत के पास पाक को हराकर खिताब का सूखा खत्म करने का मौका है.
IND U19 vs PAK U19 फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के बीच 21 दिसंबर 2025 को मैच होने वाला है. टूर्नामेंट में दोनों देशों ने कमाल किया है और अब फाइनल में आखिर उनके बीच खिताबी जंग होगी.
ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल का टूटा T20 World Cup खेलने का सपना, इस वजह से नहीं मिली टीम इंडिया में जगह
IND U19 vs PAK U19 मैच कहां होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप का फाइनल मैच UAE के दुबई शहर में स्थित ICC अकादमी ग्राउंड में होने वाला है. अब तक इस मैदान पर खूब रन बने हैं और एक बार फिर मुकाबले में रनों की जमकर बारिश हो सकती है.
IND U19 vs PAK U19 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच ये फाइनल मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे शुरू हो जाएगा. अंडर 19 एशिया कप इस बार 50-50 ओवरों का हो रहा है, तो दोनों टीमों के बीच लंबे एक्शन की उम्मीद की जा सकती है.
कहां LIVE देख पाएंगे मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है. फैंस इसका आनंद ऑनलाइन सोनी लाइव ऐप या OTT प्ले पर भी ले सकते हैं.
भारत और पाकिस्तान का अंडर 19 स्क्वाड
टीम इंडिया का अंडर 19 स्क्वाड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, नमन पुष्पक, हरवंश पंगालिया, युवराज गोहिल.
पाकिस्तान का अंडर 19 स्क्वाड: समीर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसान, दानियाल अली खान, मोहम्मद शायन, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सय्याम, अली रजा, मोमिन कमर, अली हसन बलूच, नकाब शफीक, मोहम्मद हुजैफा.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्या-हार्दिक समेत इन 15 खिलाड़ियों को मिली स्क्वाड में जगह
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines